यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेजी से दूर होगी Vitamin-B12 की कमी! सोने से पहले दूध के साथ खाएं ये 3 चीजें
विटामिन-बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) से थकान कमजोरी सांस लेने में तकलीफ और त्वचा की रंगत फीकी पड़ने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यहां ...और पढ़ें

HighLights
- आजकल बहुत से लोग Vitamin-B12 की कमी से जूझ रहे हैं।
- डाइट में 3 चीजें शामिल करने पर विटामिन-बी12 की कमी दूर हो सकती है।
- दूध के साथ ये 3 चीजें खाने से सेहत को कई बेमिसाल फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मीट, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में Vitamin-B12 की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि वीगन डाइट लेने वाले लोगों में इसकी कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसके अलावा, कुछ हेल्थ कंडीशन्स जैसे पेट से जुड़ी समस्याएं या कुछ दवाएं भी विटामिन बी12 के अवशोषण को प्रभावित कर सकती हैं।
अगर आप भी इसकी कमी से जूझ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए जानें रात को सोने से पहले दूध के साथ कौन-सी चीजें (B12 Foods With Milk) खाने से शरीर में विटामिन-बी12 का लेवल बढ़ाया जा सकता है।
.jpg)
मेथी के दाने
मेथी के दाने सिर्फ मसाले ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी हैं। इनमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह विटामिन बी12 के अवशोषण में मदद कर सकते हैं। अगर आप सुबह एक चम्मच मेथी के दाने पानी में भिगो दें और रात को सोने से पहले दूध के साथ इन्हें खा लें, तो विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप चाहें, तो सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ थोड़े से मेथी के दानों का पाउडर भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन वजहों से शरीर में होती हैं Vitamin-B12 की कमी, समय रहते ऐसे करें इसे दूर
खजूर
खजूर न सिर्फ एनर्जी का अच्छा सोर्स है, बल्कि इसमें विटामिन बी12 भी भी पाया जाता है। सोने से पहले दो-तीन खजूर को गुनगुने दूध के साथ खाने से आपको विटामिन बी12 तो मिलेगा ही, साथ ही यह आपकी नींद को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा। खजूर में मौजूद नेचुरल शुगर आपको अगली सुबह दिन भर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगी।
खबरें और भी
पनीर या अंडा
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो अंडा विटामिन बी12 का एक बेहतरीन सोर्स साबित हो सकता है। वहीं, वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर भी कुछ मात्रा में इस विटामिन की कमी दूर कर सकता है। ऐसे में, सोने से पहले एक उबला हुआ अंडा या थोड़ा-सा पनीर गुनगुने दूध के साथ लेने से आपके शरीर को विटामिन बी12 आसानी से चला जाएगा। इन दोनों चीजों में मौजूद प्रोटीन भी आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा।
यह भी पढ़ें- Vitamin-B12 की कमी होने पर दिखते हैं 6 लक्षण, इग्नोर करने की गलती दे सकती है कई परेशानियों को न्योता
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।