Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानलेवा बन सकती है शरीर में Vitamin-B3 की कमी, किसी भी कीमत पर खाना शुरू कर दें ये चीजें

    Updated: Sat, 03 May 2025 09:07 AM (IST)

    विटामिन B3 एक छोटा सा पोषक तत्व होते हुए भी हमारे शरीर में कई बड़े काम करता है। इसे प्राकृतिक स्रोतों से लेना न केवल सेहतमंद हो सकता है बल्कि यह शरीर ...और पढ़ें

    Vitamin B3 की कमी को पूरा करेंगी ये चीजें। (Image Credit- Freepik)
    Vitamin B3 की कमी को पूरा करेंगी ये चीजें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन बी3 की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।
    2. इन चीजों में विटामिन बी3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
    3. विटामिन बी 3 की कमी से पेलाग्रा नाम की बीमारी होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल बिगड़ गया है। खराब खानपान की वजह से शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पा रहे हैं। ये दोनों ही शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ये हमें ऊर्जा प्रदान करते हैं। 

    विटामिन बी की बात करें तो ये कई विटामिन का ग्रुप होता है। बी3 भी उन्हीं में से एक है। इसे नियासि‍न (Niacin) के नाम से भी जाना जाता है। ये मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाता है। इसके अलावा और भी कई फायदे पहुंचाता है। अगर बॉडी में इसकी कमी हो गई तो आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ये हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है- 

    विटामिन बी3 की कमी से क्या होता है?

    विटामिन बी3 की गंभीर कमी से एक बीमारी हो सकती है जिसे पेलाग्रा (Pellagra) कहा जाता है। यह कुपोषण से संबंधित बीमारी होती है। पेलाग्रा बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसमें शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं। शरीर में जितनी भी कोशिकाएं हैं सभी के फंक्शन के लिए नियासिन की जरूरत होती है। इसकी कमी से स्किन, मुंह, पेट और दिमाग सह‍ित पूरे शरीर पर भी असर पड़ता है। अगर इन पर ध्‍यान न द‍िया जाए तो पेलाग्रा आपके नर्वस स‍िस्‍टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है। ये हैं इनके लक्षण-

    • दस्त (Diarrhea)
    • डर्मेटाइटिस (त्वचा पर चकत्ते या जलन)
    • डिमेंशिया (मेमोरी लॉस)
    • थकान और चिड़चिड़ापन
    • नींद न आना

    Vitamin B3 की भूमि‍का

    ऊर्जा बढ़ाए

    विटामिन बी3 खाने को एनर्जी में बदल देता है। ये कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन के मेटाबोलिज्म में अहम भूमिका निभाता है। 

    खबरें और भी

    दिमाग को रखे हेल्दी

    विटामिन बी3 दिमाग को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इससे मेमोरी भी स्ट्रॉन्ग होती है। ये मूड को भी फ्रेश रखता है और फोकस करने में भी सहायक है। 

    त्वचा और बालों का भी रखे ख्याल

    अगर आपको अपने बालों और स्किन को हेल्दी रखना है तो विटामिन बी3 जरूरी तत्वों में से एक है। ये स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। उनमें नमी भी बनाये रखता है। 

    यह भी पढ़ें: 5 कारणों से परेशान करती है त्‍वचा की लाल‍िमा, ट्राई करें ये ट‍िप्‍स, Glowing Skin का हर कोई पूछेगा राज

    कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कंट्रोल

    विटामिन बी3 हमारी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को 30 प्रत‍िशत तक बढ़ा सकता है। वहीं खराब कोलेस्ट्रॉल को 25% तक कम कर सकता है। इसके अलावा, यह आपके ट्राइग्लिसराइड के स्तर को 50% तक कम करता है। इससे दिल की सेहत बेहतर होती है। 

    डाइजेशन में सहायक

    अगर आपको कब्ज जैसी समस्या रहती है तो ये तत्व पाचन तंत्र को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। इससे आपको भूख भी लगती है। खाना भी आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। 

    नेचुरल तरीके से कैसे लें विटामिन बी3?

    • चिकन, मटन, टर्की, सैल्मन और टूना मछली में विटामिन बी3 की अच्छी मात्रा पाई जाती है।  
    • मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और तिल में को भी जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए।  
    • ब्राउन राइस, ओट्स, और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज विटामिन बी3 का बढियां श्रोत हैं। 
    • चना, मसूर, राजमा, सोयाबीन जैसी चीजों में नियासीन पाया जाता है। 
    • विटामिन बी3 की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही और अंडा भी खा सकते हैं। 
    • हरी मटर, शकरकंद, आलू और मशरूम में भी नियासिन मौजूद होता है।
    • इसके अलावा एवोकाडो, आम और टमाटर जैसे फलों से भी थोड़ी मात्रा में इसे पाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: ये 8 संकेत बताते हैं आपके शरीर में हो गई है Iodine की कमी, तुरंत करें डाइट में सुधार

    Source-

    • https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/23905-pellagra