Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धूप नहीं मिलती तो क्या हुआ? इन 4 फलों से विटामिन D की कमी को करें पूरा, दूर होंगी 8 द‍िक्‍कतें

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 12:37 PM (IST)

    विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है जो हड्डियों को मजबूत करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आजकल की जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई लो ...और पढ़ें

    व‍िटाम‍िन डी की कमी के लक्षण (Image Credit- Freepik)
    व‍िटाम‍िन डी की कमी के लक्षण (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. व‍िटाम‍िन डी हमारे शरीर के ल‍िए बहुत जरूरी है।
    2. इसकी कमी से आपको कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।
    3. कुछ फल हैं जो इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। शरीर को सही ढंग से काम करने के ल‍िए सभी व‍िटाम‍िन्‍स की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन डी, जिसे अक्सर सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। ये विटामिन शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने से लेकर इम्युनिटी तक को दुरुस्त रखने में मदद करता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो थकान, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों की कमजोरी और बार-बार बीमार पड़ने जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं।

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, घर के अंदर ज्यादा समय बिताना और खराब खानपान की वजह से बहुत से लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जा रही है। ऐसे में सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय अगर इसे नेचुरल तरीके से पूरा किया जाए तो ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। कुछ ऐसी ही खाने की चीजें हैं जो हमारी डेली डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती हैं। साथ ही ये शरीर में विटामिन डी का लेवल बेहतर बनाने में मदद करती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा करने के ल‍िए क‍िन फलाें को डाइट में शामि‍ल कर सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    व‍िटाम‍िन डी की कमी के लक्षण

    • थकान और कमजोरी
    • हड्डियों में दर्द
    • मांसपेशियों में दर्द
    • मूड स्विंग्स
    • डिप्रेशन
    • बार-बार इन्फेक्शन होना
    • बालों का झड़ना
    • घाव भरने में देरी

    संतरा

    आपको बता दें क‍ि संतरे में व‍िटाम‍िन डी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना संतरा खाते हैं या इसका जूस पीते हैं तो ये आपके ल‍िए फायदेमंद हो सकते हैं। ये व‍िटामि‍न डी की कमी को पूरा करेंगे, ज‍िससे आपकी हड्ड‍ियां मजबूत होंगी। इसमें व‍िटाम‍िन डी और सी के अलावा कैल्शियम, आयोडीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    सेब

    सेब ज्‍यादातर लोगों को खाना पसंद होता है। इसे खाने से आप व‍िटाम‍िन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, विटामिन डी, ए जैसे पोषक तत्व अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन्‍हें डाइट में शाम‍िल करने से कई बीमार‍ियों का खतरा कम होता है।

    खबरें और भी

    स्‍ट्रॉबेरी

    ये फल हमारे सेहत के ल‍िए बहुत फायदेमंद होता है। इसका मीठा स्‍वाद सभी को खूब पसंद आता है। विटामिन डी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हड्ड‍ियों को भी मजबूत बनाते हैं।

    अनानास

    शरीर में विटामिन डी की कमी पूरा करने में अनानास भी फायदेमंद हो सकता है। इसे डाइट में शाम‍िल करने से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है। साथ ही ये ओवरऑल हेल्‍थ के ल‍िए भी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ खानपान नहीं, इन वजहों से भी होती है विटामिन-B12 की कमी! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

    यह भी पढ़ें- होंठों का रंग-रूप बताता है शरीर की अंदरूनी कहानी, 6 संकेतों को न करें इग्‍नोर; बढ़ जाएंगी द‍िक्‍कतें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।