Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोजाना बस 10,000 कदम चलकर आप भी लंबी कर सकते अपनी उम्र, इन तरीकों से पूरे करें अपने डेली स्टेप्स

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 12:57 PM (IST)

    हेल्दी और फिट रहने के लिए वॉकिंग (Walking Benefits) एक बढ़िया तरीका है। यह कम समय और बिना ज्यादा मेहनत के आपको सेहतमंद बनाने में मदद करता है। रोजाना 1 ...और पढ़ें

    इन तरीकों से पूरे करें अपने 10,000 स्टेप्स (Picture Credit- Freepik)
    इन तरीकों से पूरे करें अपने 10,000 स्टेप्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वॉकिंग हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. रोजाना 10,000 स्टेप्स चलने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
    3. आप इन तरीकों से अपने डेली स्टेप्स को पूरा कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। हालांकि, रोज की भागदौड़ और समय के अभाव की वजह से घंटों कसरत करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में वॉकिंग एक बेहतरीन तरीका है, जिसकी मदद से आप कम समय और कम मेहनत के खुद को हेल्दी बना सकते हैं। अगर रोजाना 10,000 स्टेप्स चलते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे।

    इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। इतना ही नहीं यह बिजी लाइबार दिनभर में अपने 10,000 स्टेप्स पूरे करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आपफस्टाइल में खुद को एक्टिव रखने का भी एक आसान और असरदार तरीका है। हालांकि, कई दिनभर में अपने 10,000 कदम पूरे कर सकते हैं।

    छत पर वॉक करें

    अपने दस हजार स्टेप्स पूरे करने के लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रह कर ही इस टारगेट को पूरा करने के लिए आप अपने घर की छत पर ही वॉक कर सकते हैं। इससे आपको इससे प्रकृति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपके 10,000 स्टेप्स भी पूरे हो जाएंगे। अगर आप घर पर छत नहीं है, तो आप बालकनी या बगीचे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  आज से ही शुरू कर दें डिनर के बाद Walk, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा सेहत में बदलाव!

    पैदल सफर करें

    अगर आपका ऑफिस या अन्य कोई जगह जहां आपको जाना, वॉकिंग डिस्टेंस पर हो, तो कोशिश करें कि वहां तक जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने की बजाय पैदल ही चलें। पैदल चलने से न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा मिलेगा, बल्कि इससे पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    लंच और डिनर के बाद वॉक करें

    अगर आप एक साथ अपने स्टेप्स पूरे नहीं कर पाते हैं, तो छोटी-छोटी वॉक के जरिए इसे पूरा करने की कोशिश करें। आप इसके लिए दोपहर में लंच के बाद अपने ऑफिस या कॉलेज के आसपास थोड़ी देर सैर कर सकते हैं। इससे आपको काम से थोड़ा ब्रेक भी मिलेगा, जिससे मेंटल हेल्थ भी बेहतर होगी। साथ ही रात को भी डिनर के बाद वॉक करना फायदेमंद होगा।

    अपने पेट डॉग को सैर पर ले जाएं

    अगर आपके घर में पेट डॉग है, तो उन्हें सैर पर ले जाएं। ऐसा करने से डॉग के साथ आपकी भी वॉक हो जाएगी और आपका बॉन्ड भी मजबूत होता है। साथ ही आपको अपने डेली स्टेप्स पूरे करने में मदद मिलेगी।

    सीढ़ियों का इस्तेमाल

    जितना भी संभव हो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। लिफ्ट की जगह सीढ़ियों को चुनने से आप अपनी लाइफस्टाइल में एक छोटा-सा बदलाव कर सकते हैं और यह बदलाव आपको फिजिकली फिट रखने में मदद करेगा और आपके स्टेप्स भी पूरे हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें-  रोज दाल में घी मिलाकर खाने से सेहत में होंगे चौंकाने वाले बदलाव; सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज