Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Liver Disease Signs: लिवर डिजीज का संकेत होते हैं पैरों पर नजर आने वाले ये लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 03:15 PM (IST)

    लिवर शरीर का अहम अंग है जो हमें सेहतमंद बनाए रखने के लिए कई कार्य करता है। यह न सिर्फ शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है बल्कि ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कं ...और पढ़ें

    पैरों में इन बदलावों से करें लिवर डिजीज की पहचान
    पैरों में इन बदलावों से करें लिवर डिजीज की पहचान

    HighLights

    1. लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
    2. ऐसे में जरूरी है कि इसे लेकर उचित सावधावी बरती जाए।
    3. आप पैरों में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों से लिवर डिजीज की पहचान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Liver Disease Signs: लिवर हमारे शरीर का एक अभिन्न अंग है, जो कई तरह के कार्य करने में हमारी मदद करता है। यह हमारे खून से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके अलावा यह ग्लूकोज का प्रोडक्शन और भंडारण कर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। यही कारण है कि हेल्दी रहने के लिए हमारे लिवर का स्वस्थ रहना भी काफी जरूरी है।

    अगर हमारा लिवर खराब हो जाए, तो यह कई स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते इसके खराब होने की पहचान कर किसी गंभीर परिस्थिति को पहले ही रोक सकते हैं। लिवर खराब होने के कुछ संकेत आपके पैरों में भी नजर आते हैं, जिनकी अनदेखी आप पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं लिवर डिजीज के पैरों पर नजर आने वाले ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  प्लास्टिक बोतल वाला पानी आपके लिए है खतरनाक, जानें ताजा स्टडी में क्या हुआ खुलासा

    पैरों में खुजली

    पैरों में लगातार खुजली होना लिवर डिजीज का एक संकेत हो सकता है। खासतौर पर यह कोलेस्टेटिक लिवर डिजीज जैसे प्राइमरी बाइल सिरोसिस (पीबीसी) और प्राइमरी स्केलेरोजिंग हैजांगाइटिस (पीएससी) का संकेत हो सकता है। इन स्थितियों के कारण लिवर में बाइल डक्ट्स ब्लॉक या डैमेज हो जाती हैं, जिससे शरीर में पित्त बनने लगता है, जिसके जमाव के कारण आपके पैरों और हाथों में खुलजी होने लगती है।

    पैरों में सूजन और दर्द

    पैरों में दर्द लिवर की बीमारी का एक सामान्य संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो इससे निचले शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ और टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जो पेरिफेरल इडेमा की वजह बनता है। इसके अलावा, कुछ लिवर डिजीज, जैसे सिरोसिस, पोर्टल हाईपरटेंशन नामक स्थिति का कारण भी बन सकते हैं, जिससे पैरों में वैरिकाज नर्व का निर्माण हो सकता है, जिससे दर्द हो सकता है।

    खबरें और भी

    झुनझुनी आना

    हेपेटाइटिस सी संक्रमण या अल्कोहॉलिक लिवर डिजीज से पैरों में सुन्नता और झुनझुनी जैसे लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति को पेरेस्टेसिया के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, यह स्थिति लिवर की समस्याओं के साथ आम नहीं है, कुछ मामलों में, लिवर डिजीज पेरिफेरल न्यूरोपैथी का कारण बन सकती है, एक ऐसी स्थिति जो हाथों और पैरों तक जाने वाली नसों को प्रभावित करती है।

    लिवर डिजीज के अन्य लक्षण

    मेयो क्लिनिक के अनुसार, लिवर डिजीज के कुछ अन्य सामान्य लक्षण भी होते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं:-

    • थकावट
    • त्वचा में खुजली
    • मतली या उल्टी
    • हल्के रंग का मल
    • पेट में दर्द और सूजन
    • पेशाब का रंग गहरा होना
    • त्वचा और आंखें पीली होना

    कैसे रखें लिवर का ध्यान?

    अपने लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सही बदलाव करे। हेल्दी लिवर के लिए शराब और धूम्रपान से परहेज, हेल्दी डाइट, हेल्दी वेट, सुरक्षित शारीरिक संबंध और अच्छी स्वच्छता का पालन करें।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में Vitamin D की कमी दूर करेंगे ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही बनाएं इन्हें डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik