यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss Soup: सर्दियों में घटाना चाहते हैं अपना वजन, तो आज से ही डाइट में शामिल करें ये 6 सूप
Weight Loss Soup सर्दियां आते ही अक्सर हमारी फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो जाती है। इसके अलावा इस मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है जिसकी वजह से हम अक्सर ओ ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों अक्सर लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है।
- साथ ही इस मौसम में भूख ज्यादा लगने के लिए कारण लोग ज्यादा खाने लगते हैं।
- ऐसे में वजन तेजी से बढ़ने लगता है, जिसे कंट्रोल करने में सूप आपकी मदद करते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss Soup: बीतते साल के साथ ही अब ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सर्दियों का मौसम अपने साथ सिर्फ सर्द हवाएं ही नहीं, बल्कि ढेर सारा आलस भी लेकर आता है, जिससे लोगों की शारीरिक गतिविधि काफी कम हो जाती है। साथ ही सर्दियों में भूख भी काफी ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से लोग अक्सर इस मौसम में ओवरईटिंग करने लगते हैं। ऐसे में ज्यादा खाने और कम शारीरिक गतिविधि की वजह से अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगता है।
सर्दियों में वजन बढ़ना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी सर्दियों में अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 6 ऐसे सूप के बारे में, जो वजन घटाने में आपकी मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें- गुणों का भंडार है बादाम, इन 5 वजहों से बनाएं सर्दियों में डाइट का हिस्सा
टमाटर का सूप
टमाटर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना खाने से पहले एक कटोरी गर्म टमाटर का सूप पीने से भूख को नियंत्रित करने और कैलोरी इनटेक को कम करने में मदद मिलती सकती है।
पत्तागोभी का सूप
अगर सर्दियों में अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो पत्तागोभी का सूप डाइट में शामिल कर सकते हैं। पत्तागोभी में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। ऐसे में यह सूप वजन घटाने में मदद कर सकता है और आपका पेट भी भर देता है।
खबरें और भी
पालक और केल सूप
सर्दियों में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां बाजार में आसानी से मिल जाती हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आप वेट लॉस के लिए पालक और केल जैसी पत्तेदार सब्जियों का सूप भी ट्राई कर सकते हैं। इनमें कैलोरी कम लेकिन विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे वजन घटाने के लिए परफेक्ट बनाता है।
चिकन और वेजिटेबल का सूप
सर्दियों में वेट लॉस करने के लिए चिकन और वेजिटेबल का सूप भी एक बढ़िया विकल्प है। चिकन में मौजूद लीन प्रोटीन सब्जियों के साथ मिलाकर एक संतुलित और कम कैलोरी वाला सूप बनाता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है।
मशरूम का सूप
इस मौसम में मशरूम खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही वजन कम करने के लिए भी इसका सूप काफी मददगार होता है। इसमें लो कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो मशरूम सूप को वेट लॉस के लिए एक स्वादिष्ट और परफेक्ट विकल्प बनाता है।
वेजिटेबल का सूप
कई पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों का सूप भी वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों के सूप में कैलोरी कम होती है। इसकी वजह से यह आपका पेट भरा रखते हैं, जिससे आप ज्यादा खाने से बच रहते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी कॉमन कोल्ड, इन्फ्लूएंजा और कोरोना के लक्षणों में होते हैं कंफ्यूज, तो एक्सपर्ट से जानें इनमें अंतर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik