Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honey Side Effects: फायदा ही नही नुकसान भी पहुंचा सकता है शहद, जानें जरूरत से ज्यादा इसे खाने के साइड इफेक्ट्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 11:54 AM (GMT+05:30)

    Honey Side Effects शहद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। शहद के फायदों के बारे ...और पढ़ें

    Honey Side Effects: जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या हैं नुकसान
    Honey Side Effects: जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या हैं नुकसान

    HighLights

    1. अधिक मात्रा में शहद खाने से पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं।
    2. शहद में चीनी की अधिक मात्रा होती है, जिससे दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है।
    3. डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honey Side Effects: सेहत के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। शहद में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में शहद खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या नुकसान हैं।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक 

    शहद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

    लो ब्लड प्रेशर की समस्या

    जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए शहद काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर यह आपको लो ब्लड प्रेशर के खतरे में भी डाल सकता है।

    पेट संबंधी समस्या

    अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट कम ही मात्रा में शहद शामिल करें। अधिक मात्रा में शहद खाने से आप पाचन संबंधी समस्या जैसे दस्त से परेशान हो सकते हैं।

    वजन बढ़ सकता है

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने में शहद की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद कैलौरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पायी जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

    दांतों में सड़न की समस्या

    शहद में चीनी की अधिक मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे आपको दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। यह दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है।

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik