Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या होता है Warm-Up और वर्कआउट से पहले इसे क्यों माना जाता है जरूरी?

    Updated: Thu, 26 Jun 2025 08:58 AM (IST)

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो वर्कआउट करने से पहले Warm-Up करना जरूरी नहीं समझते? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। बता दें, किसी भी फिजिकल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एक्सरसाइज के समय लोग कई गलतियां करते हैं।

    2. वार्म-अप न करना भी इनमें से एक होता है। 

    3. वार्म-अप से शरीर कसरत के लिए खुद को तैयार करता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी किसी पुरानी गाड़ी के इंजन को स्टार्ट होते सुना है? दरअसल, जिस तरह गाड़ी चलाने से पहले उसे गर्म होने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही आपके शरीर को भी वर्कआउट से पहले Warm-Up की जरूरत पड़ती है। इससे आपका शरीर अपना बेस्ट देने के लिए तैयार होता है और आपको चोट लगने से भी बचाता है। जी हां, जब आपका शरीर गर्म होता है, तो आपकी मांसपेशियां कसरत के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती हैं। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से वार्म-अप के बारे में समझते हैं।

    warm up benefits

    क्या होता है वार्म-अप?

    वार्म-अप का सीधा मतलब है अपने शरीर को कसरत के लिए तैयार करना। जैसे गाड़ी को चलाने से पहले गर्म करते हैं, वैसे ही अपने शरीर को भी एक्सरसाइज के लिए तैयार करना होता है। इसमें हल्की-फुल्की एक्टिविटीज शामिल होती हैं जो आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को धीरे-धीरे एक्टिव करती हैं। इसमें हल्की स्ट्रेचिंग, धीमी जॉगिंग, या कुछ आसान बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे आर्म सर्कल्स, लेग स्विंग्स आदि शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा, 365 दिन फॉलो करती हूं ये Morning Ritual, वजह जानकर आप भी कर देंगे शुरू

    वार्म-अप इतना जरूरी क्यों है?

    वार्म-अप के कई फायदे हैं जो आपके वर्कआउट को ज्यादा असरदार और से बनाते हैं:

    कम होता है चोट लगने का खतरा

    जब आपकी मांसपेशियां ठंडी होती हैं, तो उनमें खिंचाव आने या चोट लगने का खतरा ज्यादा होता है। वार्म-अप करने से मांसपेशियां गर्म और लचीली हो जाती हैं, जिससे चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।

    मांसपेशियों में खून का बहाव बढ़ता है

    वार्म-अप करने से आपकी मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व ज्यादा मिलते हैं, जिससे वे बेहतर तरीके से काम कर पाती हैं।

    बढ़ता है लचीलापन

    वार्म-अप में की जाने वाली हल्की स्ट्रेचिंग आपकी मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाती है। इससे आप वर्कआउट के दौरान ज्यादा रेंज ऑफ मोशन (full range of motion) के साथ एक्सरसाइज कर पाते हैं।

    बेहतर होता है प्रदर्शन

    जब आपका शरीर कसरत के लिए पूरी तरह से तैयार होता है, तो आप अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर पाते हैं। इससे आप ज्यादा वजन उठा सकते हैं या ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    मेंटली प्रिपेयर होते हैं आप

    वार्म-अप सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी कसरत के लिए तैयार करता है। यह आपको फोकस करने और आने वाले वर्कआउट के लिए तैयार होने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें- ब‍िना ज‍िम और डाइट‍िंग के कम करना चाहते हैं वजन, तो अपना लें जापानी लाइफस्‍टाइल के 5 तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।