Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुच्छों में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? जानें क्या है Alopecia Areata, जिसके संकेतों को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:28 AM (IST)

    Alopecia Areata बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान है। कुछ हद तक तो ये नॉर्मल और नेचुरल चीज है लेकिन अगर आपके बाल किसी एक जगह से बहुत ज्यादा गिर रहे ...और पढ़ें

    क्या है एलोपीसिया एरेटा, जिसमें तेजी से झड़ते हैं बाल?
    क्या है एलोपीसिया एरेटा, जिसमें तेजी से झड़ते हैं बाल?

    HighLights

    1. बालों का झड़ना सभी के लिए एक बड़ी परेशानी है।
    2. इसके ट्रीटमेंट के लिए बालों के झड़ने की वजह जानना भी बहुत जरूरी है।
    3. जानिए इससे जुड़ी, एलोपीसिया एरेटा नामक बीमारी के बारे में।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Alopecia Areata: आजकल के लाइफस्टाइल में बाल झड़ने की समस्या आम है, जिससे हर कोई परेशान है। महिला हो या पुरुष झड़ते बाल हर किसी के लिए टेंशन खड़ी कर देते हैं, लेकिन चिंता की बात तब बढ़ जाती है जब ये गुच्छों में तेजी से गिर रहे हों। क्या आप जानते हैं बालों की ये हालत एक मेडिकल कंडीशन की वजह हो सकती है जिसे कहते हैं एलोपेसिया एरेटा। इस बीमारी में स्कैल्प पर जगह-जगह छोटे-छोटे पैचेज बन जाते हैं। अक्सर इसके लक्षण लोग जल्दी समझ नहीं आते, जिसकी वजह से ट्रीटमेंट भी मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण और कैसे वक्त पा सकते हैं इसपर काबू।

    क्या है एलोपीसिया एरेटा?

    इस बीमारी में सिर पर छोटे-छोटे पैच हो जाते हैं जहां से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। शरीर में मौजूद एंड्रोजन हार्मोन में होने वाले बदलाव से ये समस्या पैदा होती है। ये सिर्फ स्कैल्प ही नहीं, दाढ़ी, पलकों और अंडरआर्म्स में भी हो सकता है। इसके कई टाइप होते हैं जो आमतौर पर 30 प्लस की उम्र में देखने को मिलता है। इस बीमारी में बाल झड़ने वाले एरिया में खुजली होना भी एक आम बात है। एलोपीसिया एरेटा एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम और सफेद रक्त कोशिकाएं जिनका काम बीमारियों से लड़ना है, वे हेयर फॉलिकल्स पर ही हमला करने लगते हैं जिसकी वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें- इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही पाचन बेहतर करता है कीवी, जानें इसके हैरान करने वाले फायदे

    क्या है इसके लक्षण?

    इस बीमारी के लक्षण इस प्रकार देखे जा सकते हैं।

    - अचानक से तेजी से बालों का झड़ना।

    - स्कैल्प पर धब्बे और रेखाएं दिखाई देना।

    - बाल झड़ने से पहले उस एरिया में खुजली या जलन होना।

    - दाढ़ी-मूछों पर पैचेस नजर आना।

    - खुरदरे या अपनी चमक खो चुके नाखून।

    क्या है इसका इलाज?

    इस मेडिकल कंडीशन में झड़े बालों का दोबारा उगना मुमकिन है, लेकिन कई बार समस्या ज्यादा बढ़ने पर हेयर ट्रांसप्लांट का ही ऑप्शन बचता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इससे जुड़े लक्षण नजर आने पर घर में ट्रीटमेंट के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर लिया जाए। स्टेरॉइड इंजेक्शन्स का सहारा लेकर भी इसे रोका जा सकता है। साथ ही, इस समस्या से पीड़ित लोगों का लेजर और लाइट थेरेपी से भी इलाज किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- क्या है Digital Detox, जो फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बन गया है जरूरी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी