Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब Dinga Dinga वायरस की हो गई एंट्री, सिर्फ लेडीज होती हैं इंफेक्टेड- बॉडी करने लगती है डांस

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 02:23 PM (IST)

    डिंगा वायरस के अब तक 300 केस डिटेक्ट हुए हैं। इस वायरस से बॉडी के प्रेरालाइज़ होने का भी खतरा रहता है। साथ ही इस वायरस के प्रकोप से बॉडी बहुत तेज़ कां ...और पढ़ें

    Dinga Dinga वायरस ने युगांडा में महिलाओं को चपेट में लिया है।
    Dinga Dinga वायरस ने युगांडा में महिलाओं को चपेट में लिया है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद कई गंभीर वायरस दुनिया में दस्तक दे रहे हैं। इनमें Avian Flu जैसे गंभीर वायरस भी शामिल हैं। लेकिन अब एक और अजीब वायरस ने दस्तक दी है। इस वायरस के प्रकोप से बॉडी इस तरह कांपने लगती है कि मानो पीड़ित इंसान डांस कर रहा है। इसके इस असर को देखते हुए इसे Dinga-Dinga नाम दिया गया है। 

    युगांडा में वायरस ने किया हैरान

    युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वायरस को जानने के लिए अब हर कोई चिंतित तो है और इस वायरस के बारे में अधिक जानने के लिए जिज्ञासा हो गई है।

    युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले की महिलाओं और लड़कियों को इस वायरस ने पहले चपेट में लिया। वायरस के प्रकोप से बॉडी में इतनी कंपन होती है कि ऐसा लगता है कि सामने वाला डांस कर रहा हो। 

    यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बताया शराब की लत छोड़ने का सबसे आसान तरीका, पीने से पहले बस ध्यान रखनी है यह बात

    अभी तक 300 केस हुए डिटेक्ट

    Dinga-Dinga वायरस के अब तक 300 केस डिटेक्ट हुए हैं। अब तक इस वायरस के करीब 300 मामले सामने आए हैं। इसमें सुकून भरी बात यह है कि अब तक इस वायरस की वजह से किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन इस बीमारी के तेजी से फैलने ने स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता का ध्यान समान रूप से आकर्षित किया है।

    क्यों फैल रहा है Dinga Dinga? 

    डिंगा डिंंगा वायरस के फैलने की वजह क्या है और किस तरह यह वायरस जन्म ले रहा है। यह अभी रहस्य बना हुआ है। क्योंकि अभी तक इसके फैलने के कारण मिस्ट्री बने हुए हैं।

    खबरें और भी

    अभी तक साइंटिस्ट यह पता लगाने में नाकाम रहे हैं कि वायरस के फैलने का असली कारण क्या है। हालांकि दूसरी बात यह है कि यह वायरस महिलाओं और लड़कियों को ही अपनी चपेट में ले रहा है। 

    भारत को चिंतित होने की जरूरत?

    अब सवाल यह है कि भारत को इस वायरस को लेकर चिंतित होने की जरूरत है। क्योंकि युगांडा में यह वायरस अभी तक चिंता का कारण बना हुआ है।

    डॉक्टर बताते हैं कि अभी फिलहाल भारत में इस वायरस को लेकर चिंतित होने की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी यह वायरस युगांडा के केवल एक जिले में ही फैला हुआ है। इसके अलावा इसके होने की पुष्टि अभी दूसरे शहरों या देश में नहीं हुई है। 

    हालांकि एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि भारत के लोगों को युगांडा जाने से बचना चाहिए। जब तक डिंगा डिंगा वायरस का प्रकोप है युगांडा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर आप विदेश यात्रा से भी लौटे हैं तो आपको मुकम्मल बॉडी स्क्रीनिंग करवाने की जरुरत है। 

    यह भी पढ़ें : सर्दियों में Morning Walk का सही समय नहीं जानते लोग, बस यही दो Timing हैं बेस्ट