Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप भी सोते समय बार-बार देखते हैं घड़ी, तो Sleep Anxiety के हो सकते हैं शिकार, जानें इसके अन्य लक्षण

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 04:47 PM (IST)

    Sleep Anxiety सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट और शारीरिक गतिविधि ही नहीं एक अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है। हालांकि तेजी से बदलती जीवनशैली लोगों की ...और पढ़ें

    जानें क्या स्लीप एंग्जायटी और इसके लक्षण
    जानें क्या स्लीप एंग्जायटी और इसके लक्षण

    HighLights

    1. हेल्दी रहने के लिए एक अच्छी नींद बेहद जरूरी है।
    2. हालांकि, बदलती जीवनशैली की वजह से लोग कई नींद से जुड़ी समस्याओं को शिकार हो जाते हैं।
    3. स्लीप एंग्जायटी इन्हीं में से एक हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य लक्षण-

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sleep Anxiety: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों के साथ ही अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है। नींद का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। एक अच्छी नींद जहां हमें कई समस्याओं से दूर रख सकती है, तो वहीं नींद की कमी कई समस्याओं की वजह भी बन सकती है। इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, जिसकी वजह से हमारी नींद पर भी काफी असर पड़ रहा है। लोग आजकल नींद से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। स्लीप एंग्जायटी इन्हीं समस्या में से एक है।

    कई लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अक्सर इसकी जानकारी न होने की वजह से इसे पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे क्या है स्लीप एंग्जायटी और इसके लक्षण, जिससे आप इसे आसानी से पहचान पाएंगे। साथ ही जानेंगे इससे राहत पाने के लिए कुछ तरीकों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- संभल जाएं अगर आप भी देर रात तक मोबाइल पर करते हैं स्क्रोलिंग, इन समस्याओं का हो सकते हैं शिकार

    क्या है स्लीप एंग्जायटी?

    स्लीप एंग्जायटी एक प्रकार की चिंता है, जिसमें व्यक्ति को यह महसूस होता है कि उसे पर्याप्त आराम नहीं मिलेगा। इसकी वजह से सोने या अच्छी नींद लेने में कठिनाई होती है। यह अक्सर नींद की कमी से होने वाले नुकसानों की चिंता होती है, जो व्यक्ति की अच्छी और शांतिपूर्ण नींद में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इस चिंता के परिणामस्वरूप तनाव बढ़ सकता है और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं।

    स्लीप एंग्जायटी के लक्षण

    • अक्सर कुछ ऐसे लक्षण होते हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि आप स्लीप एंग्जायटी का शिकार हैं। अगर आपको भी अपने अंदर ये लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आप स्लीप एंग्जायटी का शिकार हो सकते हैं।
    • जागने के लिए कितना समय बचा है, यह जानने के लिए लगातार घड़ी देखना स्लीप एंग्जायटी का एक मुख्य संकेत है।
    • अगर आपको स्लीप एंग्जायटी है, तो आप पर्याप्त नींद न लेने के बारे में बहुत ज्यादा चिंता करते हैं और फिर अगले दिन चक्कर और थकान महसूस होंगी।
    • स्लीप एंग्जायटी से पीड़ित लोग अक्सर सोने के सही समय के बारे में सोचते रहते हैं। साथ ही वह अपनी रोज की गतिविधियों को भी उसी समय तक पूरा करने की कोशिश करते हैं।
    • स्लीप एंग्जायटी का शिकार व्यक्ति अक्सर आराम के बारे में सोचने और गहरी नींद लेने के तरीकों के बारे में शोध करता रहता है।
    • ऐसे व्यक्ति बिस्तर पर जाने के विचार से भी डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें सोने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- क्या आपको भी लंच के बाद ऑफिस में आते हैं नींद के झोंके, तो एक्सपर्ट से जानें इसकी वजह

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik