Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नारियल पानी के फायदों की लिस्ट है लंबी, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे पीने का सही समय?

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 09:48 PM (IST)

    नारियल पानी (Coconut Water) सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह बात तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसे पीने का सही वक्त क्या है? दरअसल खा ...और पढ़ें

    किस समय नारियल पानी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद? (Image Source: Freepik)
    किस समय नारियल पानी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. नारियल पानी के नेचुरल एंजाइम सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार हैं।
    2. हार्टबर्न, एसिडिटी और मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में नारियल पानी कारगर साबित होता है।
    3. कम ही लोग जानते हैं कि किस समय इसे पीने पर यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Time to Drink Coconut Water: सेहत के लिहाज से नारियल पानी किसी जादुई ड्रिंक से कम नहीं है। गर्मियों में यह तपती धूप से तो राहत दिलाता ही है, लेकिन साथ ही शरीर में एनर्जी का लेवल भी बूस्ट करने का काम करता है। कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण इसे पीने से वेट लॉस में भी फायदा देखने को मिलता है और इसमें पाए जाने वाले नेचुरल एंजाइम और पोटेशियम जैसे खनिज इसे गर्मियों ही नहीं, बल्कि हर मौसम में एक सुपर ड्रिंक बनाने का काम करते हैं। वैसे तो आप इसे दिन में किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन सही समय पर इसका सेवन करने से इससे होने वाले फायदों को डबल किया जा सकता है। आइए जानें, इसे किस वक्त पीना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

    सुबह खाली पेट पिएं

    नारियल पानी के साथ दिन की शुरुआत करके भी आप सेहत को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। बता दें, खाली पेट नारियल पानी पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर वजन कम करने में भी बेहद मददगार होता है। खासतौर से प्रेग्नेंसी में डिहाइड्रेशन और कब्ज से लड़ने में इसे पीने की सलाह जरूर दी जाती है।

    वर्कआउट के समय

    वर्कआउट से पहले और वर्कआउट के बाद, दोनों ही समय पर नारियल पानी सेहत के लिए अच्छा है। इसे एक नेचुरल स्पोर्ट्स ड्रिंक भी कहते हैं, जिसे वर्कआउट से पहले पीने से शरीर हाइड्रेट तो रहता ही है, साथ ही एनर्जी भी मिलती है। वहीं, वर्कआउट के बाद इसके सेवन से शरीर को खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- बरसात के दिनों में आपको बीमार बना सकती हैं ये सब्जियां, Monsoon Diet से तुरंत करें इन्हें आउट

    सोने से पहले पिएं

    नारियल पानी के सेवन से हृदय गति को धीमी होती है। यह तनाव को कम करने और दिमाग को शांति देने का भी काम करता है। यही वजह है कि इसे सोने से पहले पीना भी फायदेमंद होता है। सोने से पहले नारियल पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं और यूरिनरी ट्रैक्ट की भी सफाई हो जाती है, जिससे आप किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बच जाते हैं।

    खबरें और भी

    खाने से पहले पिएं

    पढ़ने में यह बात बेशक अटपटी लगे, लेकिन हकीकत में खाने से पहले नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका पेट काफी हद तक भर जाता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते तो हैं ही, साथ ही खाना भी आसानी से पच जाता है और ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।

    हैंगओवर दूर करे

    एक गिलास नारियल पानी हैंगओवर दूर करने का भी एक अचूक घरेलू उपाय है। इसे पीने से शराब के कारण होने वाले सिर दर्द और मतली की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं और शराब के सेवन के बाद होने वाली डिहाइड्रेशन की तकलीफ से भी बचाव कर सकते हैं, क्योंकि इसके सेवन से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स वापस मिल जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- इस मानसून Diabetes के मरीज जरूर करें इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।