Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arthritis के मरीजों का कैसा हो खानपान? जानें क्‍या खाएं-क्‍या नहीं; ताक‍ि कंट्रोल में रहे Uric Acid

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 11:03 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या आम हो गई है। ये गठिया (Foods For Arthritis) का संकेत हो सकता है। ठंड और बारिश में ये ...और पढ़ें

    गठ‍िया के मरीज जरूर खाएं ये चीजें (Image Credit- Freepik)
    गठ‍िया के मरीज जरूर खाएं ये चीजें (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अर्थराइटिस को गठिया के नाम से जाना जाता है।
    2. ये बीमारी शरीर में ज्‍वाइंट्स पर असर डालती है।
    3. इसमें चलना-फिरना और उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है।

     लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। कई लोगों को जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न की शिकायत है। ऐसे में अगर ये लंबे समय तक बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होता है। आपको बता दें क‍ि ये अर्थराइटिस यानी क‍ि गठिया का संकेत हो सकता है। ये एक आम लेकिन तकलीफ देने वाली समस्या होती है।

    ये उम्र के साथ-साथ हमारे जीवन काे भी प्रभाव‍ित कर देती है। ठंड और बार‍िश के मौसम में तो ये परेशानी और भी ज्‍यादा बढ़ जाती है। कई बार दवा लेने के बाद भी दर्द में पूरा आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में हमें खानपान पर पूरा ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल, कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके इस दर्द से राहत पाया जा सकता है। वहीं कुछ चीजों से परहेज करना भी जरूरी होता है।

    अगर आप भी अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपकाे बताएंगे क‍ि गठ‍िया के मरीजों को क्‍या खाना चाह‍िए और क्‍या नहीं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    अर्थराइटिस के मरीज खाएं ये चीजें

    • गठ‍िया के मरीजों को अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। ये सूजन को कम कम करने में मददगार है।
    • गठिया की समस्या में शरीर में यूरिक एसिड को मैनेज करने के ल‍िए अलसी का बीज फायदेमंद हो सकता है। रोजाना एक चम्‍मच Flax Seeds खा सकते हैं।
    • रोजाना एक सेब खाने से भी गठिया के मरीजों को दर्द से आराम म‍िल सकता है।
    • आपको बता दें क‍ि अदरक एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आप इसे भी अपनी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।
    • बेरीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
    • व‍िटाम‍िन सी से भरपूर फलों को खाना गठ‍िया के मरीजों के ल‍िए फायदेमंद हो सकता है। संतरा, मौसंबी, नींबू, आंवला को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।
    • अखरोट भी गठ‍िया के सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: सिर्फ मिठास ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है Cane Sugar; इन 6 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

    क्‍या न खाएं?

    • रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट।
    • सोडा, कैंडी और आइसक्रीम
    • व्‍हाइट ब्रेड, मैदा, और डेयरी प्रोडक्ट्स
    • ज्‍यादा नमक
    • आलू

    यह भी पढ़ें: कम हो गया यूरिन आउटपुट? Kidney Failure का हो सकता है पहला संकेत; घर पर ऐसे जांचें सेहत

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।