Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्‍या होगा अगर गर्मियों में एक महीने तक खा ल‍िया Broccoli, ये फायदे कर देंगे हैरान

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 09:46 AM (IST)

    ब्रोकली सिर्फ सर्दियों की ही नहीं बल्कि गर्मियों का भी सुपरफूड है। यह शरीर को ठंडक देने पोषण देने और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। अगर आप गर्मिय ...और पढ़ें

    गर्मी में ब्रोकली खाने से सेहत को मि‍लेंगे कई फायदे। (Image Credit- Freepik)
    गर्मी में ब्रोकली खाने से सेहत को मि‍लेंगे कई फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. ब्रोकली में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है।
    2. ब्रोकली पोषक तत्वों का भंडार है।
    3. इसे खाने से वजन कम होता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हाे चुकी हैं। गर्मी का मौसम शरीर के लिए चुनौतियों से भरा होता है। इन द‍िनों सेहत का खास ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी डाइट में पोषक तत्‍वों से भरपूर चीजों को शाम‍िल करना चाह‍िए। इस मौसम में कई ऐसे फल और सब्‍ज‍ियां म‍िलती हैं जो हमारे शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। उन्‍हीं में से एक सब्‍जी ब्रोकली होती है। गोभी जैसी दि‍खने वाली ब्रोकली में पोषक तत्‍वों का भंडार छि‍पा होता है। यह जरूरी विटामिन्स और म‍िनरल्‍स से भरपूर होता है।

    ब्रोकली में विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ब्रोकली में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन तनाव और सूजन को कम करने में मददगार है। अगर आप गर्मी में ब्रोकली को अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो इससे आपको जबरदस्‍त फायदे म‍िलेंगे। आइए फायदों के बारे में वि‍स्‍तार से जानते हैं-

    डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

    गर्मी के मौसम में शरीर में टॉक्सिन्स जमा होना आम बात है। इससे आपको थकान, सुस्ती और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन C और ग्लूकोसाइनोलेट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। यह लिवर को साफ रखने में भी सहायक है।

    शरीर को रखे ठंडा

    ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। इसके अलावा ये आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाती है। गर्मियों में इसे सलाद, सूप या स्टीम करके खाया जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक म‍िलती है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी बूस्‍टर है ब्रोकली

    गर्मि‍यों में वायरल इंफेक्शन और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। ब्रोकली में मौजूद विटामिन C, जिंक और आयरन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। अगर आप रोजाना ब्रोकली खाते ह‍ैं तो इससे हमारा शरीर बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

    यह भी पढ़ें: Broccoli Benefits: गुणों का खजाना है ब्रोकली, सेहत से लेकर त्वचा तक के लिए है फायदेमंद

    वेट लॉस में फायदेमंद

    अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाह‍िए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर पर्याप्त होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

    आंखों की रोशनी बढ़ाए

    ब्रोकली में ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन और विटामिन-C की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये मोतियाबिंद की समस्या से बचाता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी भी बढ़ाती है।

    ऐसे करें डाइट में शाम‍िल

    • हल्का स्टीम करके सलाद के रूप में खाएं।
    • ओट्स या क्विनोआ के साथ हेल्दी बाउल बनाएं।
    • दही या दाल के साथ रोस्‍ट करके खाएं।

    यह भी पढ़ें: Broccoli खाने से एक दो नहीं, बल्कि मिलेंगे हैरान करने वाले 10 फायदे, आज ही कर लें इसे अपनी डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशाअपने डॉक्टर से सलाह लें।