Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गेहूं का आटा भी नहीं करेगा नुकसान, रोटी बनाने से पहले बस मिलाएं ये 3 चीजें- शुगर रहेगी कंट्रोल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 02:02 PM (IST)

    मेथी दाना एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में ...और पढ़ें

    गेहूं की रोटी मोटापे को भी बढ़ाती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    गेहूं की रोटी मोटापे को भी बढ़ाती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गेहूं के आटे की रोटी के लिए कहा जाता है कि यह ब्लड शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही मोटापे से परेशान लोगों को भी डॉक्टर हिदायत देते हैं कि वह गेहूं की रोटी न खाएं। लेकिन बावजूद इसके आपको गेहूं की रोटी खाना ही पसंद है तो हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गेहूं की रोटी टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं। 

    1. मेथी दाना पीसकर आटे में मिलाएं 

    \

    मेथी दाना एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप मेथी दाना पीसकर इसे गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटी खाते हैं तो यह काफी हद तक आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

    यह भी पढ़ें : सुबह नाश्ते में खा लीजिए 1 कटोरी दही, मिलेंगे इतने फायदे- शरीर की आधी बीमारियां हो जाएंगी खत्म

    2. अजवाइन भी है फायदेमंद 

    अजवाइन एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करती है। बता दें कि अजवाइन में फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में अजवाइन के बीजों को गेहूं के साथ पीसवाकर आप इसकी रोटी खा सकते हैं। 

    3. अलसी है रामबाण बीज

    अलसी एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है।  इन तीनों चीजों को गेहूं के आटे में मिलाकर शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

    खबरें और भी

    4. गेहूं पिसवाने के दौरान मिलाएं यह तीनों चीज

    गेहूं पिसवाने के दौरान आप यह तीनों चीजें गेहूं के आटे में पिसवा सकते हैं। गेहूं के हिसाब से यह तीनों चीजों का मिश्रण बनाकर इन्हें भी साथ में पिसवा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप घर में भी इन तीनों चीजों को पीसकर रख लेते हैं और आटा गूंथने के दौरान इन्हें इसमें मिला लेते हैं तो भी यह आपके लिए काफी ठीक है। 

    यह भी पढ़ें : Chia Seeds Drink में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।