यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज ही जान लें 4 Best Cooking Oils और किन तेल में खाना बनाना पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान
खाना पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल तो होता ही है। हालांकि इसमें कुछ तेल ऐसे होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कुछ तेल स्वास्थ्य को नुकसान प ...और पढ़ें

HighLights
- कई डिशेज को बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया ही जाता है।
- कुछ तेल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
- कुछ तेल में सैचुरेडेट फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best and Worst Cooking Oils: जब बात खाना बनाने की आती है, तो ये जानना जरूरी है कि आप कौन-सा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर सिर्फ खाने के स्वाद पर ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी पड़ता है। हर तेल का अलग स्मोक पॉइंट होता है, यानी एक तापमान पर पहुंचने के बाद वो ब्रेकडाउन होने लगता है, जिसके बाद उसे गर्म नहीं करना चाहिए। नहीं तो, सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, तेल में मौजूद फैट और अन्य चीजें भी इस बात को प्रभावित करती हैं कि वो कैसे हमारी सेहत को फायदा या नुकसान पहुंचा सकता है।
आपको बता दें कि कुछ प्रकार के तेल में खाना बनाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है और हार्मोनल असंतुलन, हार्ट डिजीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही, सही मात्रा में तेल का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है, ताकि शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखा जा सके। तो आइए जानते हैं खाना पकाने के लिए सबसे अच्छे और सबसे खराब तेलों के बारे में।

Picture Courtesy: Freepik
खाना बनाने के लिए सबसे अच्छे तेल
जैतून का तेल
खाना पकाने के लिए जैतून का तेल सबसे अच्छा और फायदेमंद तेल है। ये अनेक गुणों से युक्त होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पोलिफेनाल और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, ऑलिव ऑयल वर्जिन यानी शुद्ध हो, तो ज्यादा बेहतर माना जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या आपको है अपने दिल और दिमाग से प्यार? तो कभी न करें तेल का दोबारा इस्तेमाल
एवोकाडो तेल
खाना पकाने के लिए एवोकाडो तेल अच्छा विकल्प है। इसमें हमारे शरीर के लिए जरुरी मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।
सूरजमुखी का तेल
विटामिन-ई से भरपूर सूरजमुखी का तेल खाना पकाने के लिए बहुत अच्छा तेल है। इसमें पाया जाने वाला पॉलीअनसैचुरेटेड फैट उम्र के साथ कमजोर हो रही हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है। विटामिन-ई स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
खबरें और भी
कैनोला तेल
कैनोला तेल भी खाना पकाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें किसी भी वनस्पति तेल की तुलना में सबसे कम सैचुरेटेड फैट्स होते हैं।
खाना बनाने के लिए सबसे खराब तेल
नारियल तेल
नारियल तेल मुख्य रूप से एक सैचुरेटेड फैट होता है। इसलिए इसे न के बराबर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
अखरोट तेल
इस तेल का इस्तेमाल भी खाने में नहीं किया जाना चाहिए।
ताड़ का तेल
इसे पाम ऑयल भी कहते हैं। इसका उपयोग भी खाने में नहीं करना चाहिए। ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना खाते हैं सरसों तेल में पका खाना, तो पड़ सकते हैं बीमार, जानिए क्या हैं इसके नुकसान
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।