यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों सुबह के समय बढ़ जाता है Blood Sugar Level, समझें इसके कारण और बचाव के तरीके
क्या आपका ब्लड शुगर भी सुबह के समय बढ़ जाता है (High Blood Sugar in Morning)? अगर हां, तो इसे Dawn Phenomenon कहा जाता है। रात के समय शरीर में हुए हार ...और पढ़ें

क्या होता है Dawn Phenomenon और इसे कैसे कंट्रोल करें? (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
सुबह के समय ब्लड शुगर बढ़ने को Dawn Phenomenon कहा जाता है
रात में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण यह समस्या होती है
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज के कई मरीजों को सुबह उठते ही हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar in Morning) की समस्या का सामना करना पड़ता है। रातभर में शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से यह समस्या होती है। इसे Dawn Phenomenon कहा जाता है। यह समस्या टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों के ही मरीजों में देखी जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और इसे कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए।
Dawn Phenomenon क्या है?
यह एक नेचुरल फिजिकल रिएक्शन है, जिसमें सुबह 3 से 8 बजे के बीच शरीर कुछ हार्मोन्स (जैसे ग्लूकागन, कोर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन) रिलीज करता है। ये हार्मोन लिवर को ग्लूकोज बनाने के लिए स्टिमुलेट करते हैं, ताकि शरीर को दिन की शुरुआत के लिए एनर्जी मिल सके।
सामान्य लोगों में इंसुलिन इस ग्लूकोज को बैलेंस कर देता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन की कमी या रेजिस्टेंस के कारण ब्लड शुगर बढ़ जाता है। इसी वजह से सुबह उठते ही ब्लड शुगर हाई हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Fruit Vs Fruit Juice: डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? गलत चॉइस बढ़ा देगी ब्लड शुगर
Dawn Phenomenon के लक्षण कैसे होते हैं?
- सुबह उठने पर ब्लड शुगर का स्तर 140 mg/dL से ज्यादा होना।
- सिरदर्द या थकान महसूस होना।
- बार-बार प्यास लगना और मुंह सूखना।
- धुंधला दिखाई देना।
Dawn Phenomenon के कारण क्या-क्या हो सकते हैं?
- हार्मोनल बदलाव- सुबह के समय कोर्टिसोल और ग्लूकागन जैसे हार्मोन्स बढ़ते हैं, जो लिवर से ग्लूकोज रिलीज करवाते हैं।
- इंसुलिन की कमी- टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन नहीं बनता, जबकि टाइप 2 में शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता।
- रात का खाना या स्नैक्स- रात में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाना खाने से सुबह ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
खबरें और भी
Dawn Phenomenon को कैसे कंट्रोल करें?
- दवाओं या इंसुलिन का समय बदलें- अगर आप इंसुलिन लेते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर रात के इंसुलिन का समय या डोज एडजस्ट करें। कुछ मामलों में लंबे समय तक काम करने वाला इंसुलिन (बेसल इंसुलिन) मददगार हो सकता है।
- रात के खाने में सावधानी बरतें- रात में हाई कार्ब वाला खाना (चावल, रोटी, मिठाई) खाने से बचें। इसके अलावा, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स (दाल, हरी सब्जियां, दही) लें।
- शाम या रात को हल्की एक्सरसाइज करें- 15-20 मिनट की वॉक या योगा ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।
- नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग- सुबह उठते ही और रात में सोने से पहले ब्लड शुगर चेक करें। कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर (CGM) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पूरी नींद लें- नींद की कमी से स्ट्रेस हार्मोन (कोर्टिसोल) बढ़ता है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।
- डॉक्टर से सलाह लें- अगर बार-बार सुबह हाई शुगर हो रहा है, तो डॉक्टर दवा या इंसुलिन थेरेपी में बदलाव कर सकते हैं।