Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PCOS: पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के साथ मां बनना है मुश्किल या आसान, यहां जानें क्या है सच्चाई

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 09:43 AM (IST)

    तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम इन्हीं समस्या ...और पढ़ें

    पीसीओएस में क्यों होती है प्रेग्नेंसी में दिक्कत
    पीसीओएस में क्यों होती है प्रेग्नेंसी में दिक्कत

    HighLights

    1. प्रेग्नेंसी एक महिला के लिए बेहद अहम पड़ाव होता है।
    2. हालांकि, PCOS की वजह से प्रेग्नेंसी में काफी दिक्कत आती है।
    3. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह और इसका उपाय

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक महिला को अपने पूरे जीवन में कई सारे बदलावों, पड़ावों और परेशानियों से गुजरना पड़ता है। PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम इन्हीं परेशानियों में से एक है, जिससे दुनियाभर में कई महिलाएं प्रभावित रहती हैं। PCOS ऐसे लक्षणों का एक समूह है, जो महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण जन्म लेते हैं। यह आमतौर पर 14 से 44 साल तक की महिलाओं में पाया जाता है। इस स्थिति में ओवरी, जो कि एक रिप्रोडक्टिव अंग है, अपना कार्य ठीक से नहीं कर पाती हैं।

    इसके लक्षण इस प्रकार हैं-

    • हार्मोनल असंतुलन के कारण पीरियड्स अनियमित होना।
    • ओवरी में सिस्ट
    • ऑयली स्किन के कारण चेहरे पर मुंहासे होना
    • महिला के मां बनने के क्षमता (फर्टिलिटी) कम होना
    • बालों का झड़ना
    • शारीरिक बालों का बढ़ना
    • अधिक वजन होना

    यह भी पढ़ें- वो 5 फूड आइटम्स, जो दिन में हैं आपके लिए फायदेमंद और रात में हानिकारक

    कैसे करें PCOS की पहचान?

    PCOS का पता लक्षणों के आधार पर किया जाता है और इसके बाद डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करवाते हैं, जिससे PCOS की पुष्टि होती है। अक्सर पीसीओएस से गुजर रही महिलाओं को ये डर बना रहता है कि अब उन्हें मां बनने में दिक्कत आएगी, लेकिन आखिर ऐसा डर क्यों होता? आइए जानते हैं-

    क्यों आती है मां बनने में दिक्कत?

    हार्मोनल असंतुलन के कारण ओवरी प्रभावित होती है। एक सामान्य मासिक चक्र में ओवरी हर महीने अंडे बनाती है। PCOS की स्थिति में ये सामान्य तरीके से अंडे नहीं बना पाती है। ओवरी में सिस्ट बन जाते हैं और पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं या फिर नहीं भी आते हैं। अनियमित पीरियड्स के कारण महिला की फर्टिलिटी प्रभावित होती है और मां बनने में दिक्कत आ सकती है।

    खबरें और भी

    क्या PCOS से गुजर रही महिलाएं कभी मां बन सकती हैं?

    इसका जवाब है हां! PCOS होने का मतलब ये कतई नहीं है कि अब आप कभी मां नहीं बन सकती हैं। PCOS के कारण मां बनने की अक्षमता एक आम बात है और इसका इलाज भी संभव है। इस समस्या से गुजर रही महिलाओं में ओवरी से अंडे बनने की क्षमता कम होती है, जिसका अर्थ है कि आप समय से ओव्यूलेट नहीं कर पा रही हैं। जबतक आप ओव्युलेट नहीं करेंगी आप मां नहीं बन सकती हैं, लेकिन इसका इलाज संभव है। अपने डॉक्टर से परामर्श लें और उचित इलाज शुरू करें।

    डॉक्टर निम्न तरीकों से आपकी मदद कर सकते हैं-

    • विकसित तकनीक के आधार पर डॉक्टर ओवेरियन सिस्ट की पहचान कर लेते हैं और उसके आधार पर इसका उचित इलाज करते हैं, जिसका उद्देश्य है आपका ओव्यूलेशन बढ़ाना।
    • नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह देते हैं।
    • अत्यधिक वजन नियंत्रित करने की सलाह देते हैं।
    • खान पान सुधारने की सलाह देते हैं।
    • उचित दवाइयां देते हैं।

    PCOS से गुजर रही महिलाओं में मिसकैरिज, डायबिटीज, प्रीमेच्योर डिलीवरी, सिजेरियन डिलीवरी और हाई बीपी की समस्या हो सकती है। PCOS में प्रेग्नेंसी संभव है लेकिन ,आप इन बातों का खास ख्याल रखें-

    • अपने डॉक्टर की कड़ी निगरानी में रहें
    • उनके दिए हुए सभी निर्देशों का पालन करें।
    • छोटी सी भी असहजता होने पर डॉक्टर को तुरंत सूचित करें।
    • अगर दवाइयों और लाइफस्टाइल बदलावों से भी प्रेग्नेंट होने में तकलीफ होती है तो IVF का सहारा लें।

    यह भी पढ़ें- क्या है प्री-डायबिटीज और इसके लक्षण, जानें किन तरीकों से समय रहते करें इससे बचाव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik