Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीनी से क्यों बेहतर होता है गुड़? जानें Jaggery खाने के अनेक फायदे

    Updated: Sun, 26 May 2024 05:18 PM (IST)

    सालों से लोग खाने के बाद मीठे के लिए गुड़ खाते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुड़ खाना स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है? ग ...और पढ़ें

    गुड़ खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे। (Image Credit- Freepik)
    गुड़ खाने से सेहत को होते हैं ये फायदे। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
    2. गुड़ में कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।
    3. चीनी के बदले गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जो लोग मीठे के शौकीन होते हैं, उन्हें गुड़ खाना भी बेहद पसंद होता है। लेकिन क्या आप गुड़ खाते समय यह सोचते हैं कि इस मीठास से भरे फूड आइटम को खाने से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं? आयुर्वेद में भी गुड़ को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी बताया गया है। गुड़ को शक्कर की तरह रिफाइन नहीं किया जाता, इसलिए इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    रोजमर्रा के खान-पान में भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से कई फायदे हो सकते हैं। इसको खाने से कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। गुड़ कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

    गुड़ खाने से होते हैं ये फायदे

    पोषक तत्वों से भरपूर

    गुड़ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और विटामिन बी-6 जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

    यह भी पढे़ं - चीनी है आपकी सेहत की दुश्मन, डायबिटीज ही नहीं अन्य बीमारियों का भी बढ़ाती है जोखिम

    पाचन में सुधार

    गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। यह फूड आइटम पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

    एनर्जी का सोर्स

    गुड़ में नेचुरल शुगर्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही, यह नेचुरल शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

    हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी

    गुड़ में पाया जाने वाला आयरन हमारे शरीर में ब्लड की कमी को पूरा करने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।

    मेंटल हेल्थ में सुधार

    गुड़ में मौजूद ग्लूकोज और फ्रूक्टोज दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं और ब्रेन के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं।

    यह भी पढ़ें - ज्यादा चीनी खाना पड़ सकता है आपके स्वास्थ्य पर भारी, जानें कैसे पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान

    बल्ड प्रेशर में सुधार

    गुड़ में मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।