Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Juice Benefits: किसी वरदान से कम नहीं है सेब का जूस, सुबह इसे खाली पेट पीने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:36 AM (IST)

    Apple Juice Benefits सेब में ऐसे कई जरूरी पोषण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कई लोगों को सेब खाना पसंद नहीं होता है अगर आप भी उन्ह ...और पढ़ें

    Apple Juice Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब का जूस
    Apple Juice Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सेब का जूस

    HighLights

    1. विटामिन-ए से भरपूर सेब आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है।
    2. सेब का जूस पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है।
    3. अस्थमा के मरीजों के लिए यह जूस काफी लाभदायक माना जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Apple Juice Benefits: हम सभी जानते हैं कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। माना जाता है कि रोजाना खाली पेट एक सेब खाने से कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। सेब खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका जूस भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस जूस में फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के कई फायदे हैं। तो आइए जानते हैं, यह जूस सेहत के लिए कैसे गुणकारी है।

    हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    सेब का जूस हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस जूस में मौजूद फाइबर और पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।

    वजन कंट्रोल करता है

    जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सेब का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन्स और खनिज से भरपूर सेब का जूस पीने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    आंखों की रोशनी तेज करता है

    विटामिन-ए से भरपूर सेब आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है। आजकल लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, जिससे आंखें जल्दी खराब होती हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए आप अपनी डाइट में सेब का जूस जरूर शामिल करें।

    खबरें और भी

    अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद

    अस्थमा के मरीजों के लिए सेब का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से अस्थमा जैसी बीमारी को कम करने में मदद मिल सकती है।

    आंत को स्वस्थ रखता है

    सेब का जूस पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है। नियमित रूप से खाली पेट सेब का जूस पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आंत स्वस्थ रहता है।

    यह भी पढ़ें: ब्लड कैंसर होने से पहले शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik