Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूध या दही के साथ? जानें क्या है गर्मियों में मखाना खाने का सबसे हेल्दी तरीका

    Updated: Mon, 05 May 2025 05:21 PM (IST)

    मखाना कैल्शियम मैग्नीशियम आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मियों में इसे खाना और भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह लाइट होता है और ...और पढ़ें

    Makhana with Milk or Curd: गर्मियों में मखाना दही के साथ खाएं या फिर दूध के साथ? (Image Source: Freepik)
    Makhana with Milk or Curd: गर्मियों में मखाना दही के साथ खाएं या फिर दूध के साथ? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. मखाना एक हेल्दी स्नैक है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं।
    2. कई लोग इसे दूध या दही के साथ खाना पसंद करते हैं।
    3. गर्मियों में इसे खाने का सही तरीका आपकी सेहत को ढेरों फायदे दिला सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Makhana with Milk or Curd: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है। हल्का, पचने में आसान और ठंडक देने वाला खाना इस मौसम में ज्यादा फायदेमंद रहता है। ऐसे में, अगर आप सेहत के प्रति जागरूक हैं, तो आपने मखाना का नाम जरूर सुना होगा। मखाना यानी फॉक्स नट्स- एक सुपरफूड जो प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है।

    लेकिन जब बात आती है मखाना खाने की, तो एक सवाल अक्सर उठता है– इसे दूध के साथ खाएं या दही के साथ (Milk vs Curd with Makhana)? खासकर गर्मियों में इसका कौन-सा तरीका सबसे ज्यादा फायदेमंद है? चलिए, इस सवाल का जवाब विस्तार से जानते हैं।

    सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है मखाना?

    मखाना कम कैलोरी वाला, हाई फाइबर और प्रोटीन रिच फूड है जो वजन घटाने, हार्ट हेल्थ को सुधारने, डायबिटीज कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जो शरीर को फुर्तीला और स्किन को जवां बनाए रखते हैं।

    मखाना + दूध

    दूध और मखाना की जोड़ी ट्रेडिशनल आयुर्वेदिक टॉनिक की तरह काम करती है।

    फायदे:

    • प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर।
    • हड्डियों को मजबूती।
    • थकान में राहत।
    • लंबी नींद के लिए बेहतर।

    गर्मियों में क्यों न खाएं ज्यादा:

    • दूध की तासीर गर्म होती है।
    • पसीना, पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
    • शरीर में हीट पैदा करता है।
    • इसलिए गर्मियों में दूध और मखाना का कॉम्बिनेशन ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- एक महीने के लिए दूध वाली चाय को Green Tea से करें रिप्लेस, मिलेंगे ऐसे फायदे; आपने सोचे भी नहीं होंगे

    खबरें और भी

    मखाना + दही

    गर्मियों में दही एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। जब इसमें मखाना मिल जाए, तो यह एक पौष्टिक, स्वादिष्ट और हेल्दी मील बन जाता है।

    फायदे:

    • शरीर को ठंडक देता है।
    • पेट की गर्मी को शांत करता है।
    • पाचन सुधारता है।

    बता दें, हाई प्रोटीन + प्रोबायोटिक्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होने के कारण मखाना और दही वजन घटाने में भी काफी मददगार साबित होते हैं।

    कैसे खाएं?

    • भुने हुए मखाने को ठंडी दही में मिलाकर रायता बनाएं।
    • स्वाद के लिए हल्का भुना जीरा, सेंधा नमक और पुदीना डाल सकते हैं।
    • आप चाहें तो इसे स्नैक की तरह दोपहर या शाम में ले सकते हैं।

    मखाना खाने का सबसे बढ़िया समय क्या है?

    • सुबह का नाश्ता: भुने हुए मखाने से दिन की शुरुआत हल्की और फायदेमंद होती है।
    • दोपहर के लंच में: दही मखाना रायता पाचन में मदद करता है और गर्मी से राहत देता है।
    • शाम का स्नैक: चाय के समय भुने मखाने एक बेहतर ऑप्शन हैं।

    मखाना खाने के कुछ जरूरी टिप्स

    • ज्यादा तलकर खाने से बचें, क्योंकि हुआ मखाना सबसे हेल्दी होता है।
    • एक बार में 1 कप (लगभग 30 ग्राम) मखाना ही पर्याप्त है।
    • डायबिटीज वाले लोग बिना नमक और बिना मीठे मखाने चुनें।
    • अगर आप दही से एलर्जिक हैं, तो दही वाला ऑप्शन न चुनें।

    गर्मियों में मखाना खाने का सबसे हेल्दी तरीका है- दही के साथ। यह न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि पोषण से भरपूर भी होता है। वहीं, दूध के साथ मखाना खाने का सही मौसम ठंड का होता है। इसलिए मौसम के अनुसार अपने खानपान में बदलाव करें और मखाने का पूरा फायदा उठाएं।

    यह भी पढ़ें- गुड़ का पानी पीने से दूर होगी खून की कमी, सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले और भी 6 फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।