Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Heart Day 2023: दिल की बीमारियों से बच्चों को रखना चाहते हैं दूर, तो हेल्दी हार्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 11:10 AM (IST)

    World Heart Day 2023 देशभर में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनाकाल से ही देश में दिल के दौरे के मामलों में तेजी से बढ़ ...और पढ़ें

    इन टिप्स से रखें बच्चों के दिल का ख्याल
    इन टिप्स से रखें बच्चों के दिल का ख्याल

    HighLights

    1. इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से लोगों का अपना शिकार बना रही हैं।
    2. खासकर बच्चे और युवा आजकल इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।
    3. ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से अपने बच्चों के दिल को सेहतमंद बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: इन दिनों तेजी से बदलती लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर भी पड़ने लगा है। खानपान की गलत आदतों की वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं, बच्चे की कई गंभीर बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं। इन दिनों देशभर में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ समय से लगातार कई ऐसे मामले सामने आए है, जहां कम उम्र में ही हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि बचपन से ही बच्चों को दिल की बीमारियों से बचाने के लिए सही कदम उठाए जाए।

    दिल से जुड़ी बीमारियां इन दिनों दुनियाभर में एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। अगर आप भी अपने बच्चे के दिल को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो छोटी उम्र में इस बातों का ध्यान रख उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

    हेल्दी डाइट दें

    बोस्टन चिल्ड्रन्स हेल्थ फिजिशियन के मुताबिक वयस्कों में हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण बनने वाली फैटी प्लाग का निर्माण बचपन में शुरू होता है और उम्र के साथ बढ़ता जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपने बच्चों की डाइट में कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड आइटम्स जैसे साबुत अनाज, फल और सब्जियां शामिल करें। साथ ही उन्हें कम फैट वाला दूध और दही भी दे सकते हैं। बच्चों में फैट कंजप्शन की निगरानी 2 साल की उम्र के बाद शुरू की जानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहे कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत के आंकड़े? एक्सपर्ट से जानें इसकी अहम वजह

    धूम्रपान से परहेज

    अक्सर टीनएज में आकर बच्चे कई गलत आदतों का शिकार हो जाते हैं, जिसमें धूम्रपान सबसे आम और खतरनाक है। इसके अलावा इन दिनों युवाओं के बीच ई-सिगरेट का भी काफी चलन है, जो उनकी सेहत को नुकसा पहुंचा सकती है। कम उम्र में धूम्रपान करने से दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अपने बच्चों को इससे दूर और सुरक्षित रखने के लिए इससे होने वाले खतरों के बारे में बताए।

    खबरें और भी

    नियमित एक्सरसाइज

    सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप अपने बच्चे को बढ़ती उम्र में दिल की बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, 3-5 साल की उम्र से ही उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय बनाएं। साथ ही 6-17 वर्ष के बच्चों को हर दिन 1 घंटे या उससे अधिक समय तक एक्सरसाइज करने की आदत डलवाएं। आप इसके लिए रनिंग या जम्पिंग की मदद ले सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका दिल हेल्दी बनेगा, बल्कि हड्डियां और मांसरेशियां भी मजबूत होंगी।

    अपने परिवार का इतिहास जानें

    बच्चों में अक्सर कई सारी बीमारियों जेनेटिक होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं बीमारियों में से एक है, जो दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे में अगर आपके परिवार में हाई ब्लड प्रेशर का इतिहास रहा है, तो समय-समय पर बच्चे के ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें।

    यह भी पढ़ें- कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, बस इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik