Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Heart Day 2023: कभी नहीं होगी दिल की बीमारी, बस इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 10:30 AM (IST)

    World Heart Day 2023 हर साल दुनियाभर में 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। यह दिन हृदय स्वास्थ्य के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। आजक ...और पढ़ें

    World Heart Day 2023: दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स
    World Heart Day 2023: दिल को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।
    2. हेल्दी डाइट दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
    3. ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फिश ऑयल हार्ट के लिए हेल्दी होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में हमें अपने दिल का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी हार्ट के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग कई घातक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है हृदय से जुड़ी समस्या। आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है। हेल्दी डाइट आपके दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आइए जानते हैं, दिल को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

    हरी पत्तेदार सब्जियां

    हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों का खजाना हैं। आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर शरीर की कई बीमारियों को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक, केल जैसी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इन्हें खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-के, विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसके अलावा ये पाचन तंत्र को भी ठीक रखती हैं।

    डार्क चॉकलेट

    चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, लेकिन डार्क चॉकलेट खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से आपके मूड में भी सुधार होता है। हालांकि सीमित मात्रा में ही डार्क चॉकलेट खाएं।

    यह भी पढ़ें: Amla Juice Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट पिएं आंवले का जूस, सेहत को एक नहीं बल्कि मिलेंगे कई फायदे

    अखरोट

    अखरोट को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं।

    खबरें और भी

    बेरीज

    बेरीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरीज शामिल कर सकते हैं। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।जामुन खाने से भी हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

    फिश ऑयल

    ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फिश ऑयल आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से डाइट में सीमित मात्रा में मछली का तेल लेते हैं, तो इससे हृदय संबंधी स्वास्थ्य में मदद मिल सकती है।

    दिल के लिए हानिकारक फूड्स

    • एनर्जी ड्रिंक्स
    • डीप फ्राइड आइटम्स
    • पिज्जा
    • चाइनीज फूड्स
    • रेड मीट

    यह भी पढ़ें: Ghee Side Effects: जरा संभल कर डाइट में शामिल करें घी, इसे ज्यादा खाने से फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik