Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amla Juice Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट पिएं आंवले का जूस, सेहत को एक नहीं बल्कि मिलेंगे कई फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 08:43 AM (IST)

    Amla Juice Benefitsआंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपको फिट रखने में म ...और पढ़ें

    Amla Juice Benefits: सेहत के लिए वरदान है आंवले का जूस
    Amla Juice Benefits: सेहत के लिए वरदान है आंवले का जूस

    HighLights

    1. आंवले का जूस एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है।
    2. आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है
    3. इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है,

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Amla Juice Benefits: पोषक तत्वों से भरपूर आंवला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जो सेहत संबंधी समस्याओं को प्राकृतिक रूप से दूर करने में मदद करता है। हिन्दू धर्म में आंवले का काफी महत्व है। इसके पेड़ की पूजा की जाती है, माना जाता है कि इसमें भगवान विष्णु निवास करते हैं।

    आंवले में विटामिन्स और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं, इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आप सर्दी-खांसी और कई समस्याओं से बच सकते हैं, लेकिन खाली पेट आंवले का जूस पीना हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं, आंवले का जूस पीने के फायदे।

    वजन कम करने में सहायक

    जिन लोगों को वजन कम करना है, उनके लिए आंवले का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार है। इस जूस को पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Fruits For Eyes: तेज करना चाहते हैं आंखों की रोशनी, तो डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स

    कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है

    शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आंवले के जूस में फैटी एसिड, विटामिन और ऐसे कई तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं ।

    खबरें और भी

    शरीर को ऊर्जावान बनाता है

    आंवले का जूस एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करता है। अगर आप इसे रोजाना पीते हैं, तो आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह आपके शरीर को फिट रखने में मदद करता है।

    इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

    विटामिन-सी से भरपूर आंवले का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे आप बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। इसके अलावा विटामिन-सी कई बीमारियों को कम करने में मदद करता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

    जैसा कि आप जानते होंगे कि आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। आंवले में कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना खाली पेट आंवले के जूस पीने से आप मोतियाबिंद, जलन और आंखों में नमी जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इस विटामिन की कमी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आंवले का जूस शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:Study: जरूरत से ज्यादा नमक खा रहे हैं भारतीय, ICMR की स्टडी जिसे सबको पढ़ना चाहिए

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik