Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fruits For Eyes: तेज करना चाहते हैं आंखों की रोशनी, तो डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 07:18 AM (IST)

    Fruits For Eyes अच्छी सेहत के लिए सही डाइट जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं। ऐसे में आपको अपनी स ...और पढ़ें

    Fruits For Eyes: आंखों की रोशनी तेज करेंगे ये फ्रूट्स
    Fruits For Eyes: आंखों की रोशनी तेज करेंगे ये फ्रूट्स

    HighLights

    1. पपीते का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
    2. आंवला आंखों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।
    3. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Fruits For Eyes: आजकल की लाइफस्टाइल और वर्क प्रेशर की वजह से घंटों लोग लैपटॉप के सामने बैठे रहते हैं, जिस कारण अधिकांश लोगों को चश्मा लगाने की जरूरत पड़ ही जाती है। वहीं एक उम्र के बाद आंखें कमजोर होने लगती है, जिस कारण भी लोगों को चश्मा पहनना पड़ता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी पौष्टिक खाना, एक्सरसाइज और काम के समय बीच-बीच में ब्रेक लेने की सलाह देते हैं। इसके आलावा आप अपने खाने में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फल जिनके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।

    कीवी

    कीवी एक ऐसा फल है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। एक उम्र के बाद आंखों की रोशनी कम होने लगती है, इसलिए कीवी का सेवन करना आंखों के लिए अच्छा होता है। कीवी में पिगमेंट जेक्सैंथिन और ल्यूटिन पाए जाते हैं, जो आंखों को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा कीवी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो कैटेरेक्ट जैसी बीमारियों से भी हमारी आंखों को बचाता है।

    पपीता

    पपीते का सेवन भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन-A और C पाया जाता है, इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ghee Side Effects: जरा संभल कर डाइट में शामिल करें घी, इसे ज्यादा खाने से फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

    एवोकाडो

    आजकल बाजार में एवोकाडो आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन-C, E, B-6, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम आदि कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।

    आंवला

    आंवला आंखों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। विटामिन-C से भरपूर आंवला आंखों की रेटिना की सेल्स को मजबूत बनाए रखता है।

    यह भी पढ़ें:  Beetroot Juice Benefits: सुबह चुकंदर का जूस पीना क्यों है जरूरी? इसके फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी