Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Heart Day 2023: हेल्दी हार्ट को बीमार बनाती है शराब, एक्सपर्ट से जानें क्या है इनका कनेक्शन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 01:08 PM (IST)

    World Heart Day 2023 इन दिनों शराब लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनती जा रही है। हालांकि जरूरत से ज्यादा इसे पीने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। य ...और पढ़ें

    दिल को कैसे प्रभावित करती है शराब?
    दिल को कैसे प्रभावित करती है शराब?

    HighLights

    1. शराब हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है।
    2. खासतौर पर यह दिल की सेहत पर गहरा असर डालता है।
    3. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं शराब और दिल के बीच का कनेक्शन।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: स्वस्थ रहने के लिए दिल की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों लोगों के जीने का तरीका बदलता जा रहा है। बदलती आदतों और जीवनशैली की वजह से लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शराब इन्हीं आदतों में से एक है, जो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। लोग इन दिनों तेजी से इसके आदी बनते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि इससे होने वाले नुकसानों के बारे में लोगों को पूरी जानकारी हो, ताकि इसके हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके।

    शराब का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर तो पड़ता ही है, लेकिन इसका दिल की सेहत पर भी गहरा असर पड़ता है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामलों में तेजी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इस मौके पर शराब का दिल की सेहत पर होने वाल प्रभाव के बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्‍ली के फोर्टिस एस्‍कॉर्ट्स हार्ट इंस्‍टीट्यूट में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्‍टर डॉ विशाल रस्‍तोगी से बात की।

    शराब का सेहत पर क्या असर पड़ता है?

    इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर कहते हैं कि दिल की सेहत के लिए शराब दोधारी तलवार की तरह होती है। अगर शराब का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो यह हृदय संबंधी लाभ देती है। इससे शरीर में ‘गुड’ एचडीएल कोलेस्‍ट्रॉल लेवल बढ़ता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है, दिल की धड़कन अनियमित होती है और कार्डियोमायोपैथी, हार्ट डिजीज तथा स्‍ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

    यह भी पढ़ें- क्यों बढ़ रहे कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत के आंकड़े? एक्सपर्ट से जानें इसकी अहम वजह

    दिल के लिए कैसे हानिकारक है शराब?

    मॉडरेट ड्रिंकिंग यानी महिलाओं के लिए रोजाना एक ड्रिंक और पुरुषों के लिए दो ड्रिंक कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर रेड वाइन पीने से दिल की सेहत को काफी फायदा मिलता है, लेकिन साथ ही रेड वाइन से जुड़े फ्रैंच पैराडॉक्‍स को भी याद रखना होगा, जो दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है। हर व्यक्ति पर शराब का असर आनुवांशिकी, उनके स्‍वास्‍थ्‍य और लाइफस्‍टाइल संबंधी अन्‍य कारकों पर निर्भर करता है।

    खबरें और भी

    ज्यादा शराब पीने के क्या नुकसान है?

    इसके अलावा, शराब से जुड़े जोखिमों तथा लाभ को हृदय के स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े अन्‍य कारकों जैसे खानपान, व्‍यायाम और धूम्रपान की आदतों से भी जोड़कर देखा जाना चाहिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एक तरफ जहां मॉडरेट अल्‍कोहल दिल के लिए लाभकारी होता है, वहीं अत्‍यधिक शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। साथ ही, यह भी याद रखने की जरूरत है कि हृदय के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अल्‍कोहल का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।

    हेल्दी हार्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

    हृदय को स्‍वस्‍थ रखने के लिए संतुलिन और स्वस्थ आहार का सेवन, नियमित शारीरिक गतिविधि और तंबाकू आदि से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दिल की सेहत के लिए मॉडरेशन जरूरी है। ऐसे में अपने दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्न टिप्स फॉलो कर सकते हैं-

    • सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलिन और स्वस्थ आहार लें।
    • हेल्दी डाइट के साथ ही शारीरिक रूप से सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए नियमित एक्सरसाइज की आदत डालें।
    • मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है, जिसमें हार्ट डिजीज भी शामिल है। ऐसे में हेल्दी वेट बनाए रखें।
    • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ दें और सेकंडहैंड स्मोकिंग से भी बचकर रहें।
    • दिल को सेहतमंद रखने के लिए अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें।
    • शराब पीना बंद कर दें या फिर सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
    • तनाव का भी दिल की सेहत पर गहरा असर पड़ता है, इसलिए स्ट्रेस मैनेज करने के तरीके अपनाएं।

    यह भी पढ़ें- दिल की बीमारियों से बच्चों को रखना चाहते हैं दूर, तो हेल्दी हार्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

    Picture Courtesy: Freepik