Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नमक छोड़ दिया फिर भी हाई है BP? डॉक्टर ने बताए वो छिपे हुए कारण जो हैं असली विलेन

    Updated: Sat, 16 May 2026 07:59 PM (IST)

    नमक कम करने के बावजूद हाई ब्लड प्रेशर के कई छिपे हुए कारण हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, नींद की कमी, तनाव, चीनी का सेवन, शारीरिक निष्क्रियता और कुछ ...और पढ़ें

    नमक छोड़ने पर भी हाई बीपी? डॉक्टर ने बताए असली छिपे हुए कारण (Picture Credit- AI Generated)

    नमक छोड़ने पर भी हाई बीपी? डॉक्टर ने बताए असली छिपे हुए कारण (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। हमारे आसपास कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं और जब भी किसी का ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो ज्यादातर लोग तुरंत नमक को ही दोष देते हैं। 

    बीपी बढ़ाने में भले ही सोडियम की भूमिका होती है, लेकिन डॉक्टर बताते हैं कि रोज की कई आदतें और अनजाने में होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं भी चुपचाप ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं। कई मामलों में, लोग नमकीन खाना कम कर देते हैं, लेकिन फिर भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में नहीं आता है। ऐसे में  मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर डायरेक्टर डॉ. विनीत अरोरा से जानते हैं बीपी बढ़ने के और क्या-क्या कारण हो सकते हैं। 

    पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं 

    डॉक्टर बताते हैं कि किडनी की समस्याएं, एड्रिनल ग्लैंड की समस्याएं, डायबिटीज, थायरॉइड डिसऑर्डर और हार्मोनल डिस्बैलेंस सभी ब्लड प्रेशर अनियंत्रित करने में योगदान कर सकते हैं। कभी-कभी हाइपरटेंशन इस बात का पहला संकेत होता है कि शरीर में कोई और स्वास्थ्य समस्या धीरे-धीरे पनप रही है।

    नींद की कमी

    नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है। जो लोग नियमित रूप से छह घंटे से कम सोते हैं, उनमें हाइपरटेंशन का खतरा ज्यादा होता है। स्लीप एपनिया एक और छिपी हुई समस्या है। कई लोगों को यह भी एहसास नहीं होता कि वे नींद के दौरान कुछ समय के लिए सांस लेना बंद कर देते हैं। तेज खर्राटे, सुबह सिरदर्द और दिन भर लगातार थकान चेतावनी के संकेत हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    तनाव भी है बड़ा कारण

    आज की लाइफस्टाइल में आराम करने के लिए बहुत कम समय बचता है। काम का प्रेशर, आर्थिक चिंताएं और इमोशनल स्ट्रेस समय के साथ चुपचाप ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। जब तनाव लगातार बना रहता है, तो शरीर ऐसे हार्मोन छोड़ता है, जो ब्लड वेसल्स को सिकोड़ते हैं और दिल को अधिक जोर से पंप करने के लिए मजबूर करते हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को तनाव के समय में अपना ब्लड प्रेशर बढ़ता हुआ महसूस होता है।

    चीनी भी है हानिकारक

    शुगरी ड्रिंक्स, पैकेटबंद जूस, मिठाइयां और प्रोसेस्ड स्नैक्स वजन बढ़ने और सूजन का कारण बन सकते हैं। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ फूड्स में छिपी हुई चीनी ब्लड प्रेशर बढ़ने के सबसे अनदेखे कारणों में से एक है, खासकर युवा वयस्कों में।

    लंबे समय तक बैठे रहना 

    फिजिकल एक्टिविटी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है और हार्ट हेल्थ को कमजोर करती है। यहां तक कि रोजाना 30 मिनट की सैर भी काफी अंतर ला सकती है। इन दिनों बदलते वर्क कल्चर और स्क्रीन टाइम के चलते इनएक्टिव लाइफस्टाइल काफी सामान्य हो चुकी है। 

    कुछ दवाएं भी बढ़ा सकती हैं बीपी

    कुछ पेन किलर, सर्दी-खांसी की दवाएं और स्टेरॉयड बार-बार लेने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लोग अक्सर इस कनेक्शन को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि ये दवाएं आमतौर पर बिना पर्चे के भी उपलब्ध होती हैं।

    शराब और धूम्रपान 

    धूम्रपान से आर्टरीज लगभग तुरंत सिकुड़ जाती हैं, जबकि शराब दिल पर अतिरिक्त दबाव डालती है। समय के साथ, ये दोनों आदतें हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे को काफी हद तक बढ़ा देती हैं।