Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Kidney Cancer Day 2025: हेल्दी किडनी के लिए जरूरी हैं ये 5 फूड्स, कैंसर से भी करेंगे बचाव

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 09:23 AM (IST)

    World Kidney Cancer Day 2025 हर साल जून के तीसरे गुरुवार को वर्ल्ड किडनी कैंसर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इस गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जाग ...और पढ़ें

    क‍िडनी को दुरुस्‍त रखेंगे ये फूड्स (Image Credit- Freepik)
    क‍िडनी को दुरुस्‍त रखेंगे ये फूड्स (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. किडनी कैंसर के शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं।
    2. क‍िडनी को हेल्‍दी रखने में कुछ फूड्स मददगार हैं।
    3. जून के तीसरे गुरुवार को क‍िडनी कैंसर डे मनाया जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल जून के तीसरे गुरुवार को World Kidney Cancer Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरुक किया जाता है। किडनी कैंसर को रीनल कैंसर भी कहते हैं। ये किडनी में होने वाली एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी का खतरा तब बढ़ जाता है जब किडनी के सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं। ये सेल्स धीरे-धीरे ट्यूमर बन जाते हैं।

    किडनी को सेहतमंद रखना है तो जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव कर लें। वहीं आपको अपने खानपान का भी विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो किडनी की सेहत का बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं। वहीं हम आपको इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में भी बताएंगे ताकि आप समय रहते बीमारी को पहचान सकें और अपना इलाज करवा सकें। आइए जानते हैं विस्तार से-

    किडनी कैंसर के लक्षण

    • यूरिन से खून आना।
    • यूरिन का रंग गुलाबी, लाल या भूरा होना।
    • पीठ के निचले हिस्से में दर्द बने रहना।
    • अचनाक से वजन कम होना।
    • भूख न लगना।
    • हमेशा थकान महसूस होना।
    • बार-बार बुखार आना।
    • खून की कमी होना।
    • रात को पसीने आना।

    बेरीज

    स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी बेरीज किडनी की सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल रखते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी को सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती हैं।

    शिमला मिर्च

    भारतीय रसोई में शिमला मिर्च खूब पसंद किया जाता है। ये हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी किडनी को सेहतमंद रखने का काम करते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा भी बेहद कम होती है। इस कारण ये किडनी के लिए रामबाण से कम नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: द‍िल को मजबूत बना देंगी ये 5 अच्‍छी आदतें, कम हो जाएगा Heart Attack का खतरा; समय रहते कर लें बदलाव

    मछली

    कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो हमारी किडनी के लिए वरदान से कम नहीं होती हैं। सालमन, मैकेरल और टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्याेंकि इनमें प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है।

    एग व्हाइट

    अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आपको अपनी डाइट में Egg White को जरूर शामिल करना चाहिए। ये किडनी के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है।

    लाल अंगूर

    ये न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि ये हमारी किडनी की सेहत बनाए रखते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड्स की अचछी मात्रा पाई जाती है। ये सूजन को कम कर सकते हैं। इस कारण आप किडनी की समस्याओं से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कहीं आपकी लाइफस्टाइल ही तो नहीं किडनी कैंसर की वजह? जानिए बड़े कारण

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।