Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Liver Day 2024: शरीर का रसोईघर होता है लिवर, एक्सपर्ट के बताए सुझावों से बनाएं इसे हेल्दी

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:09 AM (IST)

    लिवर (Liver) हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है जो हमें हेल्दी बनाने के लिए शरीर में कई कार्य करता है। ऐसे में इसकी अहमियत और इसकी सेहत के प्रति लोगों क ...और पढ़ें

    लिवर को हेल्दी बनाएंगी ये आपकी ये आदतें
    लिवर को हेल्दी बनाएंगी ये आपकी ये आदतें

    HighLights

    1. लिवर हमारे शरीर में बेहद अहम भूमिका निभाता है।
    2. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।
    3. आप कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर अपने लिवर की देखभाल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली। लिवर (Liver) हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए लिवर का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी है। हालांकि, इनएक्टिव लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण हम अपने लिवर (World Liver Day 2024) को बीमार बना रहे हैं। जब हम कहते हैं लिवर में फैट जमा हो गया है या फैटी लिवर हो गया तो ध्यान दें कि यह कोई बीमारी नहीं। यह हमारे गलत खानपान व शारीरिक श्रम के कम होने का परिणाम है। ऐसे में लिवर का ख्याल कैसे रखें इस बारे में जानने के लिए सीमा झा ने नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आर्युवेद में असि. प्रोफेसर डॉ. दिव्या कजारिया से बातचीत की।

    यह भी पढ़ें- खराब लाइफस्टाइल बनाती है लिवर से जुड़ी समस्याओं का शिकार, इन तरीकों से रखें इसका ख्याल

    क्यों जरूरी है लिवर?

    डॉक्टर के मुताबिक लिवर शरीर का रसोईघर है। अगर यहां आप आवश्यकता से ज्यादा सामान जमा कर लेंगे और उसका लंबे समय तक उपयोग नहीं करेंगे तो उसमें खराबी आएगी और उसका प्रभाव शरीर पर पड़ेगा। इसलिए जब आप जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, तो लिवर को जितनी जरूरत होती है, उतना लेकर वह बाकी जमा करता जाता है, लेकिन एक सीमा के बाद वह उसे जमा भी नहीं कर पाता। यही आगे चलकर जहरीले पदार्थों का निर्माण करता है। अनियमितता और अतिरिक्त दबाव का परिणाम होता है कि लिवर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं।

    हेल्दी लिवर के लिए इन बातों का रखें ध्यान

    • पेट का एक भाग खाली रखें तो पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
    • जितना शारीरिक श्रम करते हैं उसके अनुरूप ही खानपान रखना चाहिए।
    • एक चार्ट बना लें कि जिससे आपको पता चलता रहे कि इनपुट यानी आप क्या आहार ले रहे हैं और आउटपुट उस अनुपात में कितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं।
    • आप खानपान से जो ऊर्जा ले रहे हैं, नियमित कसरत, योग आदि से उसकी खपत करने की आदत विकसित करें।
    • घर बाहर के छोटे-छोटे शारीरिक कार्य को करने की आदत दिनचर्या बेहतर करने में मदद करेगी।
    • फ्रिज से निकाल कर बार-बार खाना गर्म करके खाने की आदत को जितनी जल्दी हो बदल लेना चाहिए।
    • ब्रेड या संरक्षित आहारों का नियमित सेवन करना लिवर की समस्याएं पैदा कर देता है।
    • ताजा व गर्म आहार का सेवन शुरू करें तो अंतर कुछ ही दिनों में महसूस करेंगे।
    • भौगोलिक वातवारण के अनुसार उपजाए गए अनाज व फल-सब्जी का सेवन ऊर्जावान रखेगा।
    • सेहत को लेकर व्यर्थ की चिंताओं के कारण आप पूरक आहारों और बिन मौसम के आहार का सेवन करने लगते हैं। यह लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालता है और उसे बीमार बनाता है।

    यह भी पढ़ें- पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आंतों की सफाई है सबसे जरूरी, डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

    Picture Courtesy: Freepik