Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Music Day 2025: मेंटल हेल्‍‍थ को सुधारता है म्‍यूज‍िक, रोजाना गाना सुनने से म‍िलते हैं 5 फायदे

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 12:16 PM (IST)

    World Music Day 2025 : हर साल 21 जून को व‍िश्‍व संगीत द‍िवस मनाया जाता है। संगीत हमें बहुत कुछ स‍िखाता है। ये हमारे मेंटल हेल्‍थ के ल‍िए भी जरूरी है। ...और पढ़ें

    गाना सुनने से कई फायदे म‍िलते हैं। Image Credit- Freepik

    गाना सुनने से कई फायदे म‍िलते हैं। Image Credit- Freepik

    HighLights

    1. गाना सुनना सभी को खूब पसंद होता है।

    2. हर साल 21 जून को संगीत द‍िवस मनाया जाता है।

    3. गाना सुनने से हमें कई फायदे म‍िलते हैं। 

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गाना सुनना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। ये हमारी ज‍िंदगी का अहम ह‍िस्‍सा बन चुका है। आप कहीं भी क‍िसी भी समय गाना सुन सकते हैं। आज के समय में ज्‍यादातर लोग वॉक करते समय, ट्रैवल करते समय या कुक‍िंग करते हुए भी गाना सुनना पसदं करते हैं। इससे आपको ढेरों फायदे भी म‍िलते हैं। ये मान‍सि‍क तनाव तो कम करता ही है, साथ ही म्‍यूज‍िक सुनने से मूड भी फ्रेश रहता है।

    संगीत को एक द‍िन समर्पित होता है। हर साल 21 जून को International Music Day 2025 मनाया जाता है। ये द‍िन Music Lovers के ल‍िए बेहद खास होता है। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको संगीत द‍िवस के मौके पर गाना सुनने के फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    आती है पॉज‍िट‍िव‍िटी

    अगर आप कोई अच्‍छा गाना सुन रहे हैं ज‍िसमें सॉफ्ट म्यूजिक भी है तो इससे पॉज‍िट‍िव‍िटी आती है। अगर आप कोई थेरेपी भी ले रहे हैं तो आपको गाना जरूर सुनना चाह‍िए। ये मन में आ रहे न‍िगेट‍िव थॉट्स को भी कम करने का काम करता है। आप पॉज‍िट‍िव‍िटी से भर जाते हैं।

    बेहतर होता है मूड

    आपको बता दें क‍ि गाना सुनने से तनाव कम करने में मदद म‍िलती है। ये हमारे द‍िमाग में डोपामाइन हार्मोन को रिलीज करता है। इसे स्‍ट्रेस र‍िलीज हार्मोन भी कहा जाता है। ये हमें अच्छा महसूस कराता है। आप रोजाना गाना सुन सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है World Music Day? जानें इसका रोचक इत‍िहास और इस साल की थीम

    अच्‍छी नींद के ल‍िए जरूरी

    अगर आपको नींद की समस्‍या है तो रोजाना रात में सोने से पहले सॉफ्ट म्‍यूज‍िक जरूर सुनें। इससे आपका द‍िमाग शांत होता है और आपको अच्‍छी नींद आती है।

    तनाव कम करने में मददगार

    गाना सुनने से तनाव और एंग्‍जाइटी से राहत मिल सकती है। दरअसल, जब आप संगीत सुनते हैं तो इससे हमारे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन (एक तरह का स्‍ट्रेस हार्मोन) का लेवल कम हो जाता है।

    मेमोरी के ल‍िए भी जरूरी

    अगर आप कुछ पढ़ते समय सॉफ्ट म्‍यूज‍िक सुनते हैं तो आपको पढ़ा हुआ जल्‍दी याद होता है। अगर आप अपना मन पसंद गाना सुनते हैं ताे फोकस बढ़ता है।

    यह भी पढ़ें: Youtube Tips: यूट्यूब म्यूजिक पर अपने मनपसंद गानों की प्ले लिस्ट कैसे बनाएं, फेवरेट सॉन्ग चुटकियों में मिलेंगे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।