Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Spine Day 2023: कमर दर्द से हैं परेशान, तो जानें कैसे रखना चाहिए अपनी स्पाइन का ख्याल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:58 AM (IST)

    हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है। इस दिन स्पाइन का ख्याल कैसे रखें और यह क्यों जरूरी है इस बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस साल ...और पढ़ें

    वर्ल्ड स्पाइन डे पर जानें कैसे रख सकते हैं अपनी स्पाइन का ख्याल
    वर्ल्ड स्पाइन डे पर जानें कैसे रख सकते हैं अपनी स्पाइन का ख्याल

    HighLights

    1. हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड स्पाइन डे मनाया जाता है।
    2. स्पाइन को हेल्दी रखने के लिए एक्टिव रहना जरूरी है।
    3. जानें कैसे रख सकते हैं, आप अपनी स्पाइन को हेल्दी।

     नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। वर्ल्ड स्पाइन डे हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे मानने का उद्देश्य लोगों में स्पाइन के दर्द और डिसएबिलिटी के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस साल वर्ल्ड स्पाइन डे की थीम "मूव योर स्पाइन" है। इस थीम की मदद से लोगों को एक्टिव रहने और अपनी स्पाइन का ख्याल रखने के लिए जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। स्पाइन को हेल्दी रखने के लिए एक्टिव रहना जरूरी है। हर व्यक्ति को एक्टिव लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए जिससे आप अपनी स्पाइन को हेल्दी रख सकें। 

    वर्ल्ड स्पाइन डे संगठन के अनुसार, लगभग 1 बिलियन लोगों को स्पाइनल पेन की समस्या है। इसलिए अपनी स्पाइन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अपनी स्पाइन को हेल्दी रखने के लिए, एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे रख सकते हैं आप अपनी स्पाइन का ख्याल।

    यह भी पढ़ें: रोजाना बस 15 मिनट कर लें ये योगासन, दूर हो जाएगी कमर दर्द की समस्या

    एक्सरसाइज

    एक्टिव रहने के लिए एक्सरसाइज, योगा, स्विमिंग और वॉकिंग को अपनी डेली एक्टिविटी में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी स्पाइन हेल्दी रहती है। मसल और कोर को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करने से आपकी स्पाइन को मजबूती देने वाली मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और स्पाइनल पेन की संभावना भी कम होती है।

    बॉडी पोस्चर

    आप कैसे बैठते हैं, कैसे खड़े होते हैं, कैसे चलते हैं यह सब आपके बॉडी पोस्चर का हिस्सा होते हैं। खराब पोस्चर से आपकी स्पाइन पर स्ट्रेन आता है। इस वजह से स्पाइनल पेन हो सकता है। इसलिए हमेशा पीठ सीधी करके बैठें या खड़े होते समय भी अपनी पीठ को झुकाकर खड़े न हों।

    खबरें और भी

    वजन कम करें

    वजन ज्यादा होने के कारण स्पाइन पर काफी स्ट्रेन आता है। इसके कारण स्पाइन में दर्द या स्पाइन की अन्य समस्या भी हो सकती है। इसलिए हेल्दी वजन होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप एक्सरसाइज और डाइट का ख्याल रख, अपना वजन कम कर सकते हैं।

    हेल्दी डाइट

    हेल्दी डाइट से आपको सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं। होल ग्रेन और फाइबर युक्त खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा। मजबूत हड्डियां, हेल्दी वजन ये सभी स्पाइन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।

    भारी वजन सावधानी से उठाएं

    वजन उठाते वक्त अपनी कमर पर ज्यादा जोर न पड़ने दें। इससे कमर में मोच और स्पाइन इंजरी की समस्या हो सकती है।

    स्मोक न करें

    स्मोकिंग की वजह से स्पाइन का ब्लड फ्लो कम हो जाता है और बॉडी में अन्य दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए स्मोकिंग न करें।

    सही तरीके से सोएं

    सोते समय बॉडी का सही पोस्चर होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सही गद्दे और तकिए का इस्तेमाल करें ताकी आप सोते समय सही पोस्चर में सोएं और आपकी स्पाइन में दर्द न हो।

    यह भी पढ़ें: मजबूत हड्डियों के लिए ढूंढ रहे हैं वेजिटेरियन ऑप्शन, तो इन फूड आइटम्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik