Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुरुषों में तेजी से गायब हो रहे 'Y Chromosomes', ताजा स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 02:02 PM (IST)

    X और Y दो ऐसे क्रोमोसोम हैं जो शिशु का लिंग तय करते हैं। एक नई स्टडी बताती है कि Y क्रोमोसोम जो लड़कों को लड़कियों से अलग बनाता है वो धीरे-धीरे विलुप् ...और पढ़ें

    Y Chromosomes में तेजी से हो रही गिरावट, नई स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया (Image Source: Freepik)
    Y Chromosomes में तेजी से हो रही गिरावट, नई स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. महिला या पुरुष में से किसी एक के बिना जीवन की कल्पना करना ही नामुमकिन है।
    2. जीन्स में गिरावट का सबसे ज्यादा असर Y क्रोमोसोम पर देखने को मिल रहा है।
    3. स्टडी को समझें तो पता चलता है कि भविष्य में सेक्स-डिटरमिनिंग जीन विकसित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक नई स्टडी बताती है कि Y क्रोमोसोम तेजी से कम (Y chromosome shrinking) हो रहे हैं। ऐसे में, आपके मन में भी कुछ सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि अगर ये जेनेटिक बदलाव वाकई में हो गया तो क्या होगा? क्या कोई नया क्रोमोसोम पुरुष होने का फैसला करेगा या फिर प्रजनन के अन्य तंत्र विकसित होंगे। वैज्ञानिकों को डर है कि ये मनुष्य जाति के भविष्य के लिए खतरा भी बन सकता है। आइए जानें।

    दरअसल, दो साल पहले एक रिसर्च पेपर छपा था जिसमें बताया गया था कि कैसे चूहे की एक खास प्रजाति (स्पाइनी रैट) में नर होने का फैसला करने वाला एक नया जीन विकसित हो गया है।

    वैज्ञानिकों का कहना है कि पुरुषों के विकास के लिए जरूरी Y क्रोमोसोम सिकुड़ रहा है और हो सकता है भविष्य में खत्म हो जाए। यह सुनने में भले ही किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगे, पर ये सच है। एक बड़ा डर है कि अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी। पुरुषों के XY क्रोमोसोम उनके शरीर को नर बनाते हैं, लेकिन Y क्रोमोसोम का लुप्त होना ये चिंता पैदा करता है कि क्या ये इंसानों की नई प्रजातियां बना सकता है?

    प्रोफेसर जेनी ग्रेव्स ने प्लैटिपस के उदाहरण से ये समझाया। उन्होंने लिखा, "प्लैटिपस में XY क्रोमोसोम एक जैसे होते हैं। इसका मतलब ये है कि स्तनधारियों में X और Y क्रोमोसोम कुछ समय पहले तक एक जैसे ही हुआ करते थे।"

    यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में खतरनाक हो सकती है जेस्टेशनल डायबिटीज, कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये तरीके

    उन्होंने आगे कहा, "पिछले 16 करोड़ सालों में इंसानों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद से Y क्रोमोसोम 900 से 55 जरूरी जीन खो चुका है। यानी हर 10 लाख सालों में Y क्रोमोसोम 5 जीन खो देता है। इसी रफ्तार से चलता रहा तो अगले 110 लाख सालों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।"

    खबरें और भी

    क्या धरती से गायब हो जाएंगे पुरुष?

    प्रोफेसर ग्रेव्स का कहना है कि "इस स्टडी से ये पता चलता है कि इंसानों में एक नया सेक्स-डिटरमिनिंग जीन विकसित हो सकता है।" हालांकि ये इतना आसान भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "एक नया सेक्स-डिटरमिनिंग जीन विकसित होने से खतरे भी हो सकते हैं। हो सकता है दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के सेक्स-डिटरमिनिंग जीन विकसित हो जाएं।"

    अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है कि 11 करोड़ साल बाद धरती पर या तो इंसान बचे ही ना या फिर कई अलग-अलग तरह के इंसान पाए जाएं, जिनमें नर और मादा होने का तरीका बिल्कुल अलग हो।

    यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी से पहले और बाद दोनों ही टाइम पीरियड को मुश्किल बना सकती है खराब Oral Health, न करें इसे इग्नोर