यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Year Ender 2023: डेंगू से लेकर निपाह वायरस तक, इस साल इन बीमारियों ने भारत में लोगों की बढ़ाई चिंता
Year Ender 2023 कुछ ही दिनों में साल 2023 खत्म होने वाला है। ऐसे में अब लोग पूरे साल हुए घटनाक्रमों को याद कर रहे हैं। इस साल लगभग हर सेक्टर में कुछ न ...और पढ़ें

HighLights
- साल 2023 अब बस गुजरने ही वाला है।
- इस साल कई सारी चीजें चर्चाएं में रहीं।
- कुछ ऐसी बीमारियां भी थीं, जिन्होंने लोगों की परेशान किया।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 बस गुजरने ही वाला है। कुछ ही दिनों में लोग पुराने साल को विदा कर नए साल का स्वागत करेंगे। साल खत्म होने के साथ ही लोग पूरे साल हुए घटनाक्रमों को फिर से याद कर रहे हैं। इस साल कई सारी चीजें चर्चाएं में रहीं। हर सेक्टर में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं। हेल्थ सेक्टर में भी इस साल काफी कुछ देखने को मिला।
इस साल देश-दुनिया में कई ऐसी बीमारियां सामने आईं, जिसने कोरोना महामारी के बाद लोगों को फिर से चिंता में डाल दिया। ऐसे में साल खत्म होने से पहले नजर डालते हैं, उन पांच बीमारियों पर जिन्होंने इस साल भारत में जमकर सुर्खियां बटोरीं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में घटाना चाहते हैं अपना वजन, तो डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के आटे
डेंगू
डेंगू मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर कुछ सीजन में लोगों को अपना शिकार बनाती है। हालांकि, इस साल देशभर में इसके हर साल की तुलना में ज्यादा मामले सामने आए, जिसने सभी को चिंता में डाल दिया था। इतना ही नहीं भारत के कुछ पड़ोसी देशों में भी डेंगू ने कोहराम मचाया था।
कंजक्टिवाइटिस
इस साल कंजक्टिवाइटिस के मामलों ने भी लोगों को काफी परेशान किया। यह आंखों में होने वाला संक्रमण है, जो अक्सर मानसून के दौरान लोगों को अपना शिकार बनाता है। हालांकि, इस साल इसके मामलों में बीते वर्षों की तुलना में ज्यादा तेजी देखने को मिली, जिसकी वजह से इसके ज्यादा मामले सामने आए और यह लोगों में चिंता का कारण बना रहा।
खबरें और भी
निपाह वायरस
इस साल निपाह वायरस ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ाई। केरल में इस वायरस की पुष्टि होने के बाद इसे लेकर हड़कंप मच गया था। निपाह एक जानलेवा वायरस है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह खासतौर पर उड़ने वाली लोमड़ी यानी फ्लाइंड फॉक्स से फैलता है। इस वायरस के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई थी।
रेबीज
इस साल रेबीज ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, गाजियाबाद में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से हुई एक बच्चे की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया। कुत्ते के काटने पर इस बच्चे को रेबीज नाम की बीमारी हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित जानवर के काटने से फैलता है। साथ ही अगर समय रहते इसके इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकती है।
निमोनिया
बीते कुछ समय में चीन समेत दुनिया के कई हिस्सों में लगातार रहस्यमयी निमोनिया के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों खुद भारत में वॉकिंग निमोनिया के मामले सामने आए। हालांकि, भारत में मिले इन मामलों का चीन में फैल रहे निमोनिया से कोई संबंध नहीं है, लेकिन यह बीमारी भी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- स्टडी में पाया गया Night Shift बना सकती है इन समस्याओं का शिकार, जानें इससे बचने का तरीका
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik