Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga Asana for Beginners: योग को बनाना चाहते हैं रूटीन का हिस्सा, तो इन 5 आसनों से करें इसकी शुरुआती

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 03:28 PM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। ऐसे में योग एक ऐसा तरीका है जिससे खुद को आसानी से फिट और हेल्दी बनाया जा सकता है। हालांकि योग की शुर ...और पढ़ें

    इन आसान पोज से करें योग की शुरुआत (Picture Credit- Freepik)
    इन आसान पोज से करें योग की शुरुआत (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. योग हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत को दुरुस्त रखता है।
    2. अगर आप भी योग शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो कुछ आसान पोज से शुरुआत करें।
    3. आप इसके लिए कुछ बेसिक योगासन अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान के साथ-साथ शारीरिक गतिविधि भी बेहद जरूरी होती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा लोगों को फिजिकली एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज और वर्कआउट के जरिए हम अक्सर अपनी सेहत दुरुस्त बनाते हैं। हालांकि, एक्सरसाइज के अलावा योग भी खुद को हेल्दी और फिट रखने का एक बढ़िया तरीका है। बीते कई वर्षों से योग दुनिया भर में लोगों की तमाम समस्याओं को दूर करता आया है।

    यह सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो योग एक बढ़िया तरीका है। हालांकि, योग शुरू करने से पहले कोई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप पहली बार इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं, तो कुछ आसान से योगासन के साथ इसकी शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आज आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे आसनों के बारे में, जो योग बिगनर्स (exercise for yoga beginners) के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

    यह भी पढ़ें-  Arthritis के दर्द ने कर दिया है उठना-बैठना मुश्किल, तो आज से ही शुरू करें ये 6 योगासन, जल्द ही दिखेगा फायदा

    ताड़ासन

    अगर आप पहली बार योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो ताड़ासन को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसे करने के लिए पैरों को सटाकर जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं। अब हथेलियां को एक-दूसरे के सामने रखते हुए अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और कुछ देर इसी मुद्रा में रहे। यह सरल-सा आसन आपके पोश्चर और अलर्टनेस में सुधार करता है।

    अधोमुख श्वान-आसन

    इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाए। अब धीरे-धीरे आगे की तरफ झुकते हुए शरीर से वी -आकार बनाएं। कुछ देर इसी मुद्रा में रहे और फिर वापस धीरे-धीरे पहले की पोजीशन में आ जाए। यह आसान पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। खासकर यह कंधों, हैमस्ट्रिंग और पिडलियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

    खबरें और भी

    वीरभद्रासन

    इस आसन को करने के लिए अपने एक पैर को आगे की ओर करें और फिर घुटने को हल्का सा मोड़े। अब हथेलियां को एक-दूसरे के सामने रखते हुए अपनी भुजाओं को ऊपर की ओर फैलाएं। वीरभद्रासन छाती और कंधों को मजबूत बनाने के साथ ही पैरों और कोर की ताकत भी बढ़ता है।

    बालासन

    सबसे पहले चटाई पर घुटने टिकाएं और फिर कूल्हों के सहारे बैठ जाएं। इसके बाद आगे की तरफ झुकते हुए अपने हाथों को आगे की तरफ फैलाएं। इस आसन को करने से आपके पीठ, हिप्स और थाइज की मसल्स स्ट्रेच होती है। इससे आपको रिलैक्सेशन मिलता है और तनाव से भी राहत मिलती है।

    शवासन

    यह योग का सबसे आसान आसान है। इसे करने के लिए पीठ के बल पर लेट जाएं और अपनी बाहों को बाजू में रखें। इस दौरान अपनी हथेलियां ऊपर की तरफ रखें। अपनी आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर फोकस करें। यह एक रिलैक्सेशन पोज है, जिसको करने से आपको काफी आराम महसूस होता है।

    यह भी पढ़ें-  शरीर का आधा भार संभालती है आपकी रीढ़ की हड्डी, इन 5 योगासनों से रखें इसका ख्याल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।