यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तपती गर्मी से हो गए हैं परेशान, तो बॉडी को ठंडा रखेंगे 3 योगासन; 45 डिग्री में भी बनी रहेगी फ्रेशनेस
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए सही डाइट और योग करना जरूरी है। हरी सब्जियां और फल शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। वहीं कुछ योगासन शरीर को अंदर से ठ ...और पढ़ें

HighLights
- योगासन हमें सेहतमंद रखते हैं।
- रोजाना इनका अभ्यास करना चाहिए।
- गर्मी में शरीर को ठंडा रखना जरूरी है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिस तरह सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हम ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करते हैं जिनकी तासीर गर्म हो, एक्सरसाइज भी करते हैं। ठीक उसी तरह गर्मियों में भी हमें अपना ऐसा ही रूटीन रखना हाेता है। गर्मियों में हमें ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जिनमें पानी की भरपूर मात्रा हो। इसके लिए जरूरी है कि आप हरी सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन करें।
इससे शरीर में पानी की कमी कभी नहीं होगी। ये आपके शरीर को जरूरी पाेषण भी देंगे। हालांकि कुछ ऐसे भी योगासन हैं जो आपको अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भीषण गर्मी में भी आपकी बॉडी को ठंडक पहुंचाएंगे। आइए उन योगासनों के बारे में जानते हैं -
वृक्षासन
वृक्षासन आपके शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके करने के लिए अपने दोनाें पैरों काे एकसाथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रखें कि आपकी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी हो। अब बाद एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ पर रख लें और अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर नमस्ते की मुद्रा में आ जाएं। कम से कम 15 से 20 सेकंड इसी पोज में रहें। ये प्रक्रिया कम से कम मीन बार दोहराएं।
विपरीत करनी
इस योगासन को करने से हमारे शरीर में खून का प्रवाह सही होता है। इसके अलावा ये नर्वस सिस्टम को भी शांत करता है। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होगा। इसके बाद पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठा लें। अपनी बाजुओं को शरीर के बगल में रखें और 10 मिनट तक धीरे-धीरे सांस लें। जैसे मेडिटेशन करते समय लिया जाता है। इस योगासन की एक खास बात ये है कि इससे शरीर की गर्मी भी दूर होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ से लेकर अस्थमा तक, इन 5 बीमारियों में असरदार है Meditation; जरूर बनाएं रूटीन का हिस्सा
शवासन
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए शवासन एक बेहतरीन योगायसन है। इसे करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप चटाई बिछाकर जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब अपनी आंखें बंद करें। इसके बाद करीब 10 मिनट तक ध्यान लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। मन शांत होगा और तनाव कम होगा।
यह भी पढ़ें: रोज सुबह 10 मिनट Meditation करने से मिलेंगे 10 फायदे, तनाव होगा दूर और नींद में भी होगा सुधार
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।