सालों पुराना तकिया बन सकता है बीमारियों का घर! जानिए इसे बदलने का सही समय और कारण
बेहतर नींद और सही पोश्चर के लिए गद्दे के साथ-साथ तकिए का शेप भी मायने रखता है। गर्दन में अकड़न, दर्द या नींद ना आने की परेशानी हो रही हो तो एक बार तकि ...और पढ़ें

जानें कब और क्यों बदलें अपना तकिया (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा ध्यान तब तक हमारे तकियों पर नहीं जाता, जब तक कि गर्दन दर्द या सिर में भारीपन के साथ हमारी नींद ना खुले। कई बार यह याद करना भी मुश्किल हो जाता है कि हमने आखिरी बार तकिया कब खरीदा था। आपके पोश्चर को सपोर्ट करने, बेहतर नींद के लिए जरूरी माने जाने वाला तकिया कब-कब और क्यों बदलना चाहिए, आइए जानते हैं।
ये हैं रिप्लेस करने की वजहें
- रीढ़ की हड्डी रहती है सीधी: अगर तकिए का शेप खराब हो गया तो वह गर्दन और सिर के पोश्चर को बिगाड़ सकता है। इससे सुबह सिर में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। सही सपोर्ट वाला तकिया आपके बैक को भी एक सीध में रखता है।
- एलर्जी का घर: तकिए को समय-समय पर वॉश करने के बावजूद उसमें धूल-मिट्टी, डैड स्किन, पसीना चिपकता रहता है। इसकी वजह से अस्थमा ट्रिगर हो सकता है, सीने में जकड़न या आंखों में खुजली हो सकती है।
- अच्छी नींद का साथी: सही सपोर्ट वाला तकिया लेने से आपको सुकूनभरी नींद आती है और आप बार-बार करवट नहीं बदलते। इससे गहरी नींद आती है।
इस तरह जानें कब रिप्लेस करना है सही
वैसे तो तकिए को हर दो से तीन साल में बदल लेना चाहिए, लेकिन कई बार यह उसके मटेरियल और उसकी देखरेख पर भी निर्भर करता है। मटेरियल के हिसाब से तकिए की लाइफ होती है इतनी:
- पॉलिएस्टर या फाइबरफिल: इस तरह के तकिए का जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। हर 12-18 महीने में इस मटेरियल के तकिए को रिप्लेस कर देना हेल्दी रहता है।
- मेमोरी फोम: इसका शेप लंबे समय तक खराब नहीं होता, इसलिए 3-4 साल तक भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लेटेक्स: यह तकिया सबसे टिकाऊ माना जाता है। 3 से 4 सालों में भी यह तकिया खराब नहीं होता।
क्लीनिंग भी है एक ऑप्शन
अगर तकिए के केयर लेबल पर उसे वॉश करने का निर्देश दिया गया है तो हर 3-6 महीने में आप इसे धो सकते हैं। वैसे ज्यादातर तकिए वॉशेबल ऑप्शन के साथ आते हैं, लेकिन मेमोरी फोम और लेटेक्स तकिए को धोने की बजाय, केवल उस पर लगे दाग-धब्बे को ही साफ करने का निर्देश लिखा होता है।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।