Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी में खतरनाक साबित हो सकता है Zika Virus, डॉक्टर ने बताए इसके दुष्परिणाम और बचाव के तरीके

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 05:25 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पुणे में इन दिनों Zika Virus के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं में सामने आते इसके मामले चिंता का विषय बने हुए है ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक जीका वायरस (Picture Credit- Freepik)
    प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक जीका वायरस (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Zika Virus के मामले महाराष्ट्र के पुणे में लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं।
    2. यहां पर प्रेग्नेंट महिलाएं भी इस बीमारी का शिकार हो रही हैं।
    3. जीका वायरस प्रेग्नेंसी में खतरनाक साबित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों जीका वायरस (Zika Virus) लगातार अपने पैर पसार रहा है। यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर मानसून के दिनों में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती है। इस मौसम में सिर्फ जीका ही नहीं, मच्छरों से होने वाली अन्य बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, येलो फीवर का भी प्रकोप देखने को मिलता है। यह बीमारियां किसी को भी अपना शिकार बना सकती हैं, खासकर उन लोगों को जिनकी इम्युनिटी अन्य लोगों की तुलना में कम हो। गर्भवती महिलाएं इन्हीं में से एक है, जिनपर इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

    प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। जीका वायरस इन्हीं में से एक है, जो अन्य लोगों की तुलना में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के एच ओ डी डॉ. एम के सिंह से बातचीत कर यह जाना कि कैसे जीका वायरस प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे कैसे बचा (zika virus prevention tips) जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- बच्चों को आसानी से शिकार बना सकता है Dengue, इन टिप्स से रखें उनका खास ख्याल

    क्या है जीका वायरस?

    क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक जीका एक बीमारी है, जो एक वायरस की वजह से होती है। यह बीमारी आमतौर पर दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले एडीज मच्छरों से फैलती है। इसके अलावा यह सेक्स से भी फैल सकती है। अगर कोई प्रेग्नेंट हैं और इस वायरस से संक्रमित है, तो यह बीमारी भ्रूण तक पहुंच सकती है।

    जीका वायरस के लक्षण

    • बुखार
    • सिरदर्द
    • जोड़ों का दर्द
    • कंजंक्टिवाइटिस
    • त्वचा के उभरे हुए और सपाट दाने, जिसमें खुजली हो सकती है।

    प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक जीका?

    डॉक्टर एम के सिंह बताते हैं कि जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष खतरा पैदा करता है क्योंकि यह गंभीर जन्म संबंधी असामान्यताएं पैदा कर सकता है, जिसमें माइक्रोसेफली भी शामिल है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चे का सिर और मस्तिष्क सामान्य से काफी छोटा होता है।

    खबरें और भी

    कैसे फैलता है जीका?

    डॉक्टर बताते हैं कि इसके अलावा वायरस की वजह से ज्वाइंट एब्नार्मेलिटी, खराब विकास, विजन और हीयरिंग लॉस और अन्य विकास संबंधी विकार हो सकते हैं। आमतौर पर जीका मुख्य रूप यौन संपर्क और गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक फैलता है, लेकिन मच्छर का काटना भी इसके फैलने का एक मुख्य कारण है।

    ऐसे में जीका वायरस से अपना बचाव (Zika Virus Treatment)

    • मच्छरों के काटने से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
    • लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें और एयर कंडीशनिंग या ऐसी जगह रहें, जहां मच्छर न हों।
    • घर या उसके आसपास पानी जमा न होने दें और रुके हुए पानी को तुरंत हटा दें।
    • गर्भवती महिलाएं उन स्थानों की यात्रा न करें, जहां जीका वायरस सक्रिय रूप से फैल रहा है।
    • इसके अलावा, कंडोम के इस्तेमाल से सेक्स के जरिए वायरस फैलने की संभावना कम हो सकती है।
    • अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के लिए गर्भवती महिलाओं और उनके पार्टनर को यह सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।

    यह भी पढ़ें- डेंगू के बुखार में रामबाण है इन 4 पत्तों का पानी, तेजी से बढ़ने लगते हैं प्लेटलेट्स