विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ आयरन और कैल्शियम ही नहीं 30 साल के बाद महिलाओं के लिए Zinc भी है जरूरी, इन फूड्स से करें इसकी कमी दूर

Published: Wed, 03 Apr 2024 11:04 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। खासकर महिलाओं को 30 साल के बाद ...और पढ़ें

30 साल के बाद महिलाओं के लिए जरूरी है जिंक
30 साल के बाद महिलाओं के लिए जरूरी है जिंक

HighLights

  1. सेहतमंद करने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है।
  2. खासकर महिलाओं को 30 साल की उम्र के बाद अपना खास ख्याल रखना चाहिए।
  3. आयरन, कैल्शियम के अलावा महिलाओं के लिए जिंक भी बेहद जरूरी होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक महिला अपने जीवन में कई पड़ावों से गुजरती है। बढ़ती उम्र के साथ ही उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जाए। जिंक (Zinc) इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे लिए काफी जरूरी होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बेहद जरूरी है। जब महिलाएं 30 साल की उम्र में प्रवेश करती हैं, तो उन्हें अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना पड़ता है।

आमतौर पर 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं के लिए आयरन और कैल्शियम पर जोर दिया जाता है, लेकिन जिंक भी उनके लिए उतना ही जरूरी होता है। यह महिलाओं के शरीर में होने वाले विभिन्न कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जिंक एक जरूरी तत्व है, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह सेल ग्रोथ, हार्मोन रिलीज जैसे कई जरूरी कार्य करता है। साथ ही यह महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स, जो जिंक से भरपूर होते हैं और जिसे महिलाएं डाइट में शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मजबूत हड्डियां, अच्छी नींद और बेहतर इम्युनिटी! सेहत को कई फायदे पहुंचाती है सूरज की रोशनी

अंडे

प्रोटीन के साथ-साथ अंडे भी जिंक का अच्छा स्रोत होते हैं। खासकर इसकी जर्दी में भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है। डाइट में अंडे शामिल करने से जिंक की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है।

सब्जियां

पालक, ब्रोकोली और केल जैसी सब्जियों में मामूली मात्रा में जिंक होता है। ऐसे में डाइट में विभिन्न प्रकार की सब्जियों को शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

नट्स और सीड्स

शरीर में जिंक की कमी पूरी करने के लिए महिलाओं अपनी डाइट में कुछ सीड्स और नट्स जैसे कद्दू के बीज, भांग के बीज, काजू और बादाम आदि शामिल कर सकती हैं। इन्हें सलाद, दही या दलिया में मिलाकर खाया जा सकता है।

फलियां

चना, दाल और फलियां में भी जिंक भारी मात्रा में पाया जाता है। यह जिंक के प्लांट-बेस्ड सोर्स होते हैं और शरीर में जिंक की कमी दूर करने में योगदान कर सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी कुछ मात्रा जिंक प्रदान करते हैं। इसके अलावा, फोर्टिफाइड सोया मिल्क जैसे कुछ डेयरी ऑप्शन में एक्सट्रा जिंक हो सकता है।

डार्क चॉकलेट

हाई कोको कंटेंट वाली डार्क चॉकलेट में भी जिंक पाया जाता है, हालांकि अन्य फूड आइटम्स की तुलना में इसमें जिंक की मात्रा थोड़ी कम होती है।

यह भी पढ़ें- खाने की थाली में शामिल करें ये 5 सब्जियां, पिघलनी शुरू हो जाएगी जिद्दी से जिद्दी चर्बी!

Picture Courtesy: Freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।