यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर की बालकनी में जरूर लगाएं ये 5 सुंदर फूल, मनमोहक सुगंध से महक उठेगा घर
कई लोगों को अपने खाली समय में अपने बगीचे को सजाने का शौक होता है। ऐसे में वह कई तरह के फूल और पौधे अपने आंगन में लगा सकते हैं। घर के बगीचे (Gardening ...और पढ़ें

HighLights
- घर के बगीचे में फूल लगाना मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
- इनकी सुंदरता और महक मन को शांत रखने में मदद कर सकती है।
- गुलाब, लैवेंडर और पिटुनिया जैसे फूल घर के बगीचे में आसानी से लगाए जा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोगों को अपने घर के बगीचे को सजाने का या गार्डेनिंग करने का शौक होता है। कई लोग इनमें मौसमी सब्जियां या फल उगाते हैं, तो कई फूल लगाकर अपने बगीचे को सुंदर और प्यारा बनाना चाहते हैं। फूलों का बगीचा और बा आपके घर ही नहीं बल्कि आसपास की सुंदरता को भी बढ़ाता है।
अलग-अलग रंगों के फूल अपनी अच्छी महक और खूबसूरती से आसपास के वातावरण को पॉजिटिव बनाते हैं। साथ ही फूलों के पौधे वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं। ये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे आपके घर के आसपास का वातावरण प्राकृतिक तरीके से शुद्ध होता है। इसलिए, घर की बालकनी में फूल लगाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें - बागबानी के हैं शौकीन, तो इन तरीकों से अपनी बालकनी में उगाएं सब्जियां
घर में लगाए जाने वाले सुंदर फूल अलग-अलग तरह के हो सकतें हैं, जो आपकी बालकनी को रंगों से भर सकते हैं। यहां कुछ सुंदर फूलों के बारे मे बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं।
गुलाब (Rose)

गुलाब का फूल लगभग हर किसी का पसंदीदा फूल होता है। यह फूल सबसे लोकप्रिय और सुंदर फूलों में से एक है। गुलाब अलग-अलग रंगों में मिलते हैं और उनकी महक बहुत अच्छी होती है। इस फूल को आसानी से घर में लगाया जा सकता है। साथ ही, इस फूल की पंखुडियों का गुलाब जल बनाकर त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह फूल ज्यादातर अक्टूबर से मार्च के मौसम में लगाए जा सकते हैं।
खबरें और भी
जिरेनियम (Geranium)

जिरेनियम के फूल आंगन में लगाने से बालकनी की शोभा बढ़ जाती है। इस फूल को गरीबों के गुलाब के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि, इसके इस्तेमाल से सेहत से जुड़े कई फायदे हो सकते हैं। जिरेनियम फूल अलग-अलग रंगों में पाए जाते हैं। यह फूल घर की बालकनी की खूबसूरती और फ्रेश एयर फील को बढ़ाते हैं। यह फूल नवम्बर से जनवरी के बीच लगाया जाता है।
पिटुनिया (Petunia)

पिटुनिया के फूल अलग-अलग रंगों जैसे नीले, लाल , गुलाबी और नारंगी रंग में पाए जाते हैं। इन फूलों की सुंदरता के साथ-साथ इनकी महक भी लोगों का दिल जीत लेती है। इन फूलों को आसानी से घर की बालकनी में लगाया जा सकता है। यह गर्मियों के मौसम में लगाए जाने वाले फूलों में से एक है।
गेंदे के फूल (Marigold)
.jpg)
गेंदे के फूल गर्मी के मौसम में उगाए जाने वाले सबसे पसंद किए जाने वाले फूलों में से एक हैं। गेंदे के फूल अपने अनोखे रंग और खुशबू के लिए जाने जाते हैं। यह फूल ज्यादातर लोगों के बगीचे और बालकनी की शोभा बढ़ाते हैं। इन फूलों को पूजा पाठ और सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
बेगोनिया (Begonia)

बेगोनिया के फूल छोटे और बहुत ही सुंदर होते हैं। यह ज्यादातर लाल, गुलाबी और पीले रंग में पाए जाते हैं। इन फूलों को आसानी से घर में उगाया जा सकता है। घर की सुंदरता बढ़ाने के अलावा यह फूल स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माने जाते हैं। यह फूल फरवरी से लेकर अप्रैल के महीने में लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - गार्डनिंग का है शौक? तो इस गर्मी के मौसम में घर पर जरूर उगाएं ये 5 सब्जियां
लैवेंडर (Lavender)
.jpg)
लैवेंडर एक ऐसा फूल है जिसकी महक लोगों को दीवाना बना देती है। कई लोग अपना स्ट्रेस कम करने के लिए लैवेंडर सेंटेड कैंडल्स का इस्तेमाल करते हैं। इन फूलों को बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया जा सकता है। यह फूल ज्यादातर ठंड के मौसम में या पहाड़ी इलाकों में लगाया जाता है।