Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इन 5 वॉर्निंग साइन से समझें की बीमार हो गया है आपका पौधा, मरने से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:37 AM (IST)

    पौधे कुछ संकेतों के जरिए हमें बताने की कोशिश करते हैं कि वे बीमार हैं। अगर समय पर इन्हें पहचान लिया जाए, तो पौधे को बचा सकते हैं। ...और पढ़ें

    बीमार पौधे की ऐसे करें पहचान (AI Generated Image)

    बीमार पौधे की ऐसे करें पहचान (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए और ताजी हवा के लिए हम सभी अपनी बालकनी में पौधे लगाते हैं। इन्हें हरा-भरा रखने के लिए हम इनकी पूरी देखभाल भी करते हैं, लेकिन कई बार इसके बावजूद प्लांट्स मुरझाने लगते हैं।

    पौधे बोल भले नहीं सकते, लेकिन कुछ संकेतों से हमें बताने की कोशिश करते हैं कि वे बीमार हैं। अगर आप समय रहते इन संकेतों को पहचान लें, तो आप अपने मरते हुए पौधे को नई जिंदगी दे सकते हैं। आइए जानें कौन से संकेत बताते हैं कि आपका पौधा बीमार है। 

    पत्तियों का पीला पड़ना 

    पत्तियों का पीला होना सबसे आम संकेत है, जिसे अक्सर क्लोरोसिस कहा जाता है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हो सकते हैं-

    • जरूरत से ज्यादा पानी- अगर नीचे की पत्तियां पीली होकर गिर रही हैं और मिट्टी गीली है, तो समझ लीजिए कि जड़ें सांस नहीं ले पा रही हैं।
    • पोषक तत्वों की कमी- अगर नई पत्तियां पीली निकल रही हैं, तो मिट्टी में नाइट्रोजन की कमी हो सकती है।
    Sick Plant Signs (1)
    (Picture Courtesy: Freepik)

    पत्तियों का भूरा होना 

    अगर आपकी पत्तियों के किनारे जलने लगे हैं या पूरी पत्ती भूरी होकर सूख रही है, तो इसका मतलब है कि पौधा मर रहा है। इसके पीछे भी कुछ हो सकते हैं-

    • कम पानी देना- मिट्टी का बहुत ज्यादा सूख जाना।
    • कम नमी- इनडोर पौधों, जैसे फर्न या मनी प्लांट को नमी पसंद होती है। एसी की सीधी हवा पत्तियों को सुखा देती है।
    • तेज धूप- सीधी और तेज धूप कोमल पत्तियों को झुलसा सकती है।

    अचानक पत्तियों का गिरना 

    क्या आपका पौधा छूते ही अपनी हरी पत्तियां गिरा रहा है? यह पौधे के शॉक में होने का संकेत है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह तापमान में बदलाव हो सकता है। पौधे को अचानक ठंडी जगह से गर्म जगह पर ले जाने से भी वे शॉक में चले जाते हैं और उनकी पत्तियां गिरने लगती हैं। 

    खबरें और भी

    तने का गलना या काला पड़ना 

    यह एक गंभीर चेतावनी है। अगर पौधे का तना काला या नरम महसूस हो रहा है, तो यह जड़ सड़ने का संकेत है। यह आमतौर पर फंगस के कारण होता है जो ज्यादा पानी जमा होने से पनपता है। इस स्थिति में पौधे को गमले से बाहर निकालें, सड़ी हुई काली जड़ों को काटें और नई, सूखी मिट्टी में दोबारा लगाएं।

    सफेद धब्बे या चिपचिपा पदार्थ

    पौधे के बीमार होने का एक बड़ा कारण कीड़े भी होते हैं। अगर पत्तियों के पीछे रुई जैसे सफेद धब्बे या मकड़ी के जाले दिख रहे हैं, तो समझें पौधा बीमार हो गया है। पत्तियों पर चिपचिपा पदार्थ भी कीड़ों की मौजूदगी को बताता है, जो धीरे-धीरे पौधे का रस चूसकर उसे खत्म कर देते हैं।

    बीमार पौधे को कैसे बचाएं?

    • मिट्टी की जांच करें- उंगली डालकर देखें, अगर मिट्टी 1-2 इंच तक सूखी है तभी पानी दें।
    • सही धूप- पौधे की जरूरत के अनुसार उसे धूप या छांव में रखें।
    • बीमार हिस्सों की छंटाई- सूखी पत्तियों और सड़े हुए तनों को तुरंत काट दें, ताकि एनर्जी स्वस्थ हिस्सों को मिल सके।
    • नेचुरल पेस्टिसाइड्स- नीम के तेल का छिड़काव कीटों को दूर रखने का सबसे सुरक्षित तरीका है।