Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना वजह छोटी बातों पर आता है गुस्सा? इन 6 तरीकों से खुद को रखें कूल और शांत

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 07:19 PM (IST)

    क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो छोटी सी बात पर आपा खो देते हैं और बाद में पछताते हैं? तो गुस्सा करना सेहत के साथ-साथ आपकी इमेज को भी खराब कर सकती है ...और पढ़ें

    गुस्सा आने पर करें ये काम, तुरंत शांत हो जाएगा दिमाग (Picture Credit - Canva)

    गुस्सा आने पर करें ये काम, तुरंत शांत हो जाएगा दिमाग (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. जल्दी गुस्सा आना सेहत के लिए हानिकारक होता है

    2. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से स्ट्रेस बढ़ता है

    3. गुस्से पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉस की फटकार हो या चाहे घर की किचकिच कई लोगों को अक्सर छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा आ जाता है, जिसके कारण बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस एक पल का गुस्सा न सिर्फ आपके पूरे दिन को खराब कर सकता है, बल्कि आपकी सेहत और इमेज पर भी बुरा असर डालता है?

    जी हां, इसलिए सही समय पर गुस्सा कंट्रोल होना बेहद जरूरी है। आइए आज हम आपको बताते हैं गुस्से पर काबू करने के कुछ आसान तरीके, जिनसे आप दिन को शांति के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।

    1.  बोलने से पहले सोचें

    गुस्से में बोले गए शब्द अक्सर गलत होते हैं, जिसका बाद में पछतावा होता है। अगर आपको किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा आ जाता है, तो तुरंत बोलने से पहले कुछ सेकंड रुकें और फिर जवाब दें। इससे आप सही शब्द चुन पाएंगे और झगड़े से बचेंगे।

    2. एक्सरसाइज करें

    गुस्सा आने पर फिजिकल एक्टिविटी का सहारा ले सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि गुस्सा रहा है, तो उसे कंट्रोल करें और तेज चलना या दौड़ना शुरू कर दें। ऐसा करने से स्ट्रेस कम होता है और गुस्से पर काबू आसानी से पा सकते हैं।  

    3. कुछ देर के लिए जगह बदलें

    अगर किसी बात से गुस्सा आ रहा है, तो थोड़ी देर के लिए वहां से हट जाएं। कमरे से बाहर निकलना या टहलना आपके दिमाग को शांत करता है और आप बेहतर तरीके से सोच सकते हैं।  थोड़ी देर की दूरी अक्सर इनोशन्स को कंट्रोल करने में मदद करती है।

    खबरें और भी

    4. पॉजिटिव सोचें

    गुस्से के समय अक्सर हम नकारात्मक सोच में फंस जाते हैं। खुद से कहें, “यह भी गुजर जाएगा” या “शांत रहना जरूरी है।” पॉजिटिव सोच और खुद को याद दिलाना गुस्से को कम करने और स्थिति को समझने में मदद करता है।

    5. अपने इमोशन्स को लिखें

    कई बार हम जो महसूस करते हैं, उसे व्यक्त नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में गुस्सा और बढ़ सकता है। इसलिए अपने इमोशन्स को कागज पर लिखना या नोट्स में लिखना गुस्से को कम करने का आसान तरीका है। यह दिमाग को स्टेबल करता है और आपको हल्का महसूस कराता है।

    6. प्रॉब्लम को करें सॉल्व

    अगर आपको किसी बात पर जल्दी गुस्सा आ जाता है, तो उस पर फोकस करने की बजाय, उस प्रॉब्लम का हल ढूंढें। क्या आपका पार्टनर हर रात खाने पर देर से आता है? तो शाम को खाने का समय थोड़ी देर से तय करें। अगर आपको किसी से बात करना पसंद नहीं है, तो उससे थोड़ी दूरी बना लें। साथ ही, खुद को समझाएं कि गुस्सा किसी भी समस्या का समाधान नहीं करेगा, बल्कि यह उसको और बढ़ा सकता है।

    यह भी पढ़ें - नाक पर बैठा रहता है गुस्सा, तो काबू पाने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स, नहीं तो हो जाएगा सेहत को नुकसान

    यह भी पढ़ें - Anger Management Tips: क्या आपको भी जल्दी आ जाता है गुस्सा? तो शांत होने के लिए आजमाएं ये अचूक उपाय