Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं पड़ेगी महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत! सिर्फ 1 चुटकी नमक से मिनटों में आसान होंगे घर के 7 काम

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    नमक का उपयोग सिर्फ खाना पकाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कई घरेलू और व्यक्तिगत कार्यों को आसान बना सकता है। ...और पढ़ें

    नमक से जुड़े घरेलू नुस्खें (Picture Credit- AI Generated)

    नमक से जुड़े घरेलू नुस्खें (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. बर्तन चमकाने और दाग हटाने में सहायक

    2. त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए प्राकृतिक स्क्रबर

    3. गले की खराश और सूजन में तुरंत राहत

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नमक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन इसके बिना हर डिश फीकी लगती है। यहां तक कि मीठे व्यंजनों में भी एक चुटकी नमक स्वाद में चार चांद लगा देता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ खाना पकाने तक ही सीमित नहीं। कई और चीजों को बेहतर बनाने के लिए नमक यूज किया जा सकता है:

    बरतनों की चमक बढ़ाने में

    भले ही आप हर बरतन में नमक डालकर उसे ना चमकाएं लेकिन दाग-धब्बे लगे बरतनों पर यह बेहतर काम करता है। जैसे कप पर लगे चाय-कॉफी के दाग, ग्लास पर लगे लिपस्टिक के दाग। आपको बस थोड़ा-सा नमक गीले कपड़े पर लगाकर धीरे-धीरे बरतनों कों साफ करना है।

    स्किन स्क्रबर

    नमक को भी आप शक्कर की तरह स्किन एक्सफोलिएट करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई भी कैरियर ऑयल जैसे ऑलिव या कोकोनट ऑयल में सी सॉल्ट की बराबर मात्रा लेकर एक पेस्ट तैयार कर लें। खुशबू के लिए आप एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी उसमें मिला सकते हैं।

    गले की खिचखिच

    डॉक्टर्स भी गला खराब होने की स्थिति में गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक के साथ गरारे करने की सलाह देते हैं। नमक में कुछ  एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं जोकि गले में होने वाली सूजन और खराश में जल्द राहत पहुंचाने का काम करता है।

    खबरें और भी

    कटिंग बोर्ड की सफाई

    अगर दानेदार नमक को नींबू के साथ मिलाकर कटिंग बोर्ड पर रगड़ा जाए तो बोर्ड से दाग-धब्बे हट जाने के साथ-साथ वह सेनेटाइज भी हो जाता है।

    नए कपड़ों का रंग करता है पक्का

    यह ट्रिक हमारी नानी-दादी भी अमल में लाया करती थीं। नए कपड़ों को पहनने और डिटर्जेंट में धोने से पहले नमक वाले पानी में कुछ देर डुबोकर रखना होता है। इससे नए कपड़ों के रंग बाकी कपड़ों पर लगने से बच जाते हैं और काफी हद तक नए कपड़े का रंग पक्का हो जाता है।

    चींटियां भागेंगी दूर

    आप नमक का इस्तेमाल चींटियों के लिए एक बैरियर की तरह कर सकते हैं। इसकी डिहाइड्रेट कर देने की खासियत चींटियों को घर के अंदर आने से रोकेगी।

    दांतों की चमक

    हफ्ते में एक बार ब्रश पर नमक लगाकार हल्के हाथों से दांतों की सफाई करें। इससे दांतों के दाग-धब्बे नैचुरली हट जाएंगे। इसके लिए सी सॉल्ट का इस्तेमाल करना सही रहता है।