Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार वाले एयर फ्रेशनर को कहें ना, घर की हवा फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखने के लिए अपनाएं नेचुरल टिप्स

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 17 Feb 2026 07:16 AM (IST)

    घर की हवा को ताजा और शुद्ध रखना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एयर फ्रेशनर के बजाय प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करना बेहतर है। इसके लिए नियमित रूप से खिड़ ...और पढ़ें

    घर की हवा को रखें साफ और खुशबूदार (Picture Courtesy: Freepik)

    घर की हवा को रखें साफ और खुशबूदार (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की हवा को ताजा और शुद्ध बनाए रखना सिर्फ आरामदायक वातावरण के लिए ही नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। प्रदूषण और खराब वेंटिलेशन के कारण घर की हवा में नमी, बदबू और टॉक्सिक तत्व जमा हो जाते हैं, जो सांसों से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। 

    ऐसे में एयर फ्रेशनर या आर्टिफीशियल सॉल्यूशंस की जगह अगर नेचुरल उपायों को अपनाया जाए, तो यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर होता है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। आइए आइए जानते हैं घर को नेचुरली ताजा और हवादार बनाए रखने के कुछ बेहतरीन उपाय।

    Indoor Air Pollution Tips

    कैसे रखें घर की हवा शुद्ध और खुशबूदार?

    • नियमित वेंटिलेशन दें- हर सुबह खिड़कियां और दरवाजे कुछ समय के लिए जरूर खोलें, जिससे घर के अंदर की पहले से मौजूद हवा बाहर जाए और ताजी हवा अंदर आ सके। खासकर किचन और बाथरूम जैसे बंद जगहों में यह और भी जरूरी है।
    • इंडोर प्लांट्स लगाएं- ऐसे पौधे जैसे स्नेक प्लांट, एलोवेरा, मनी प्लांट, तुलसी आदि न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर की हवा में ताजगी भरते हैं।
    • नेचुरल एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें- नींबू, दालचीनी, लॉन्ग, लैवेंडर ऑयल और टी ट्री ऑयल से बने DIY फ्रेशनर घर को महकाने के साथ-साथ कीड़ों को भी दूर रखते हैं।
    • बेकिंग सोडा और सिरके से सफाई करें- घर की सफाई में बेकिंग सोडा और सिरका जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ कीटाणु दूर करते हैं, बल्कि बदबू को भी हटाते हैं।
    • घर को क्लटर-फ्री रखें- ज्यादा सामान हवा के प्रवाह में रुकावट डालते हैं। इसलिए घर को व्यवस्थित और खुला रखें जिससे ताजी हवा आसानी से फैल सके।
    • गीले कपड़े न सुखाएं- घरों में नमी और फफूंदी का मुख्य कारण है गीले कपड़ों को अंदर सुखाना। इन्हें धूप में या खुले स्थान में सुखाना बेहतर है।
    • धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल करें- सुबह की धूप और नेचुरल अगरबत्ती से घर में नेगेटिव एनर्जी और बदबू दूर होती है। इससे घर की हवा खुशबूदार बनती है।
    • नेचुरल खुशबू वाले फूलों का इस्तेमाल करें- गुलाब, मोगरा या बेला जैसे फूलों को घर में रखें, ये न सिर्फ घर को महकाते हैं, बल्कि मन को भी शांत रखते हैं।

    इन आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनाकर आप अपने घर को न सिर्फ ताजा और हवादार बना सकते हैं, बल्कि एक फ्रेश, पॉजिटिव और नेचुरल माहौल भी दे सकते हैं।


    खबरें और भी