Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह उठते ही होने लगती है Acidity, तो गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 11:00 AM (IST)

    सुबह उठते ही पेट में Acidity होना एक आम समस्या हो गई है। सुबह को होने वाली यह एसिडिटी काफी देर तक अगर आपका पीछा नहीं छोड़ती। कॉलेज से लेकर ऑफिस तक आपक ...और पढ़ें

    खानपान सहीं नहीं लेने से Gas की प्रॉब्लम होती है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    खानपान सहीं नहीं लेने से Gas की प्रॉब्लम होती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. एसिडिटी के इलाज में लापरवाही न करें
    2. हमेशा समय पर खाना खाएं
    3. तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह उठते ही पेट में एसिडिटी होना एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। यह समस्या आमतौर पर गलत खान-पान, तनाव, और अन्य जीवनशैली से संबंधित अन्य वजहों के कारण होती है। आज हम आपको यहां कुछ नुस्खे बता रहे हैं जो आपको सुबह की एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं। 

    1. नींबू और अदरक: सुबह उठते ही एक गिलास पानी में नींबू का रस और अदरक का टुकड़ा मिलाकर पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। सुबह उठने के बाद आप यह नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें : Partner की इन 4 आदतों को कभी न करें नजरअंदाज, कर दी देर तो बस फिर मिलेगा पछतावा

    2. आंवला का जूस फायदेमंद : आंवला एक प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप आंवला का जूस या आंवला की गोलियां ले सकते हैं। आप आंवला को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गर्म पानी की बोतल में रखकर पूरे दिन भी पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

    3. दही बेहतरीन दवाई : दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सुबह के नाश्ते में दही का सेवन करने से एसिडिटी में राहत मिलती है। दही आपकी पेट की गर्मी को भी दूर करता है।

    खबरें और भी

    4. पुदीना पहुंचाएगा फायदा : पुदीना एक प्राकृतिक एंटासिड है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। आप पुदीने की पत्तियों का जूस या पुदीने की चाय पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

    5. नारियल पानी: नारियल पानी में पोटैशियम होता है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में नारियल पानी पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। आप पूरे दिन में एक नारियल पानी कभी भी पी सकते हैं। यह पेट के लिए रामबाण इलाज है। 

    6. रेगुलर करें एक्सरसाइज : नियमित रूप से व्यायाम करने से पेट की सेहत बेहतर होती है और एसिडिटी की समस्या कम होती है। सुबह उठकर आप रेगुलर अगर एक्सरसाइज करें तो पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

    7. तनाव कम करने में मदद :  तनाव एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान, और अन्य तनाव-निवारण तकनीकों का प्रयोग करें। इन नुस्खों को अपनाकर आप सुबह की एसिडिटी से राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या गंभीर है या लगातार बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

    यह भी पढ़ें : घूमने फिरने के शौकीन लोगों की पहली पसंद बना France, आप भी कर लीजिए ट्रिप प्लान- बस इतना आएगा खर्च