Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Partner की इन 4 आदतों को कभी न करें नजरअंदाज, कर दी देर तो बस फिर मिलेगा पछतावा

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 08:48 AM (IST)

    आपाका लाइफ पार्टनर ही आपका बेस्ट दोस्त होता है। आप उसकी कुछ गलत बातों को भी बर्दाश्त उसके प्रेम में कर लेते हैं। लेकिन हमेशा हर बात को नजरअंदाज नहीं क ...और पढ़ें

    पार्टनर के साथ अपना संवाद मधुर रखें। ( Pic Courtesy : Freepik)
    पार्टनर के साथ अपना संवाद मधुर रखें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. हमेशा अपने पार्टनर के साथ संवाद करें
    2. हर समस्या को मिलकर फेस करें
    3. मुश्किल में एक दूसरे का दें साथ

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship tips रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। रिश्तों को चलाने के लिए यह बहुत जरूरी भी है और बहुत अहम इसलिए भी है कि आप हर बात को अगर नजरअंदाज नहीं करेंगे तो यह आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। रि

    श्ते में कुछ बातों को इसलिए भी नजरअंदाज किया जाता है ताकि आप अपने (Relationship Status) रिश्ते को ठीक से निभा सकें। लेकिन एक बात और अहम है कि आप हमेशा अपने जमीर से समझौता नहीं कर सकते। अगर आपको अपने पार्टनर में कुछ ऐसी बातें दिख रही हैं जिन्हें आप नजरअंदाज नहीं कर सकते तो बिल्कुल मत करिए। नहीं तो बात और रिश्ते दोनों ही बिगड़ जाएंगे।  

    यह भी पढ़ें : 2024 में इस देश में सबसे ज्यादा पहुंचे Tourist, कोरोना से उबरने के बाद फिर बढ़ने लगा घूमने का शौक

    1- किसी दूसरे के साथ अफेयर

     

    यह सबसे डरावनी बात होती है जब आपको अपने पार्टनर के बारे में पता चलती है। आपका पार्टनर किसी और के रिश्ते (extramarital affair) में है और आप यह जान गए हैं तो तुरंत इसपर बात करें। अगर आपने इसको नजरअंदाज किया तो इसका प्रभाव कल आपके घर और आपके परिवार पर ही पड़ना है। इसलिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। 

    2- शराब की गंदी लत 

    अगर आपका पार्टनर घर में रहते हुए आपके सामने (Alcohol Addiction)  ड्रिंक नहीं करता है और बाहर कभी किसी मौके पर या दोस्तों के साथ पार्टी के नाम पर शराब पी रहा है। जबकि आपको यह बता रखा है कि वह शराब नहीं पीता तो यह बहुत गंभीर बात है। इसमें दोनों का ही नुकसान है। इसलिए जब भी इस बारे में कुछ पता चले तो पार्टनर से जरूर बात करें और इस लत को छुड़वाएं। 

    खबरें और भी

    3- रुपये का कर्ज 

    अगर आपको पता चल जाए कि आपके पार्टनर ने आपसे छिपाकर कर्ज लिया हुआ है तो इस बात को अपने तक न रखें। इसे पार्टनर के साथ साझा करें और अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों को भी बताएं। कई बार होता क्या है कि आप तो तनाव मुक्त रहते हो लेकिन कर्ज लेने वाला डिप्रेशन में चला जाता है।

    फिर एक दिन ऐसा आता है कि वह कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ऐसे आत्मघाती रास्तों को चुन लेता है। जिससे पूरा घर बाद में तनाव में आ जाता है। इसलिए इन बातों को कभी भी अपने तक पहुंचने पर छिपाकर न रखें। इनपर बात करके इनका सॉल्यूशन जरूर निकालें। 

    यह भी पढ़ें : बिना चिकन खाए भी आपको हो सकता है Bird Flu, अगर बचना है तो आज से ही छोड़ दें ये काम