गुलाब और मोगरे के पौधों के लिए संजीवनी है सेब का सिरका, बस इस्तेमाल करने के लिए पढ़ लें ये नियम
सेब का सिरका पौधों के लिए फायदेमंद हो सकता है, पर हर एक के लिए नहीं। गार्डनिंग में इस्तेमाल करने से पहले जान लें जरूरी नियम। ...और पढ़ें

सेब के सिरके का पौधों में इस्तेमाल करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पौधे तेजी से बढ़ें इसके लिए उन्हें सही पानी देना, धूप देना या खाद देना तो जरूरी है लेकिन इसके अलावा भी कई देसी नुस्खों भी हैं जो गार्डनिंग में मदद कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी किचन गार्डन है तो सेब का सिरका एक रामबाण तरीका साबित हो सकता है। बस हमें इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके को जानने की जरूरत है।
गार्डनिंग में सेब के सिरके का कैसे इस्तेमाल करें?
पौधों में सेब का सिरका डाला जा सकता है पर इसे इस्तेमाल करने का तरीका अलग है:
पेस्टिसाइड्स की तरह करें इस्तेमाल
पौधों में पत्तियों पर कीड़े मंडराने लगे हैं तो सिरके को कीटनाशक की तरह यूज में लाएं। ध्यान रहे कि इसे सीधे नहीं छिड़कना है, बल्कि डाइल्यूट करके ही डालना है। 1 लीटर पानी, 10 मिलीलीटर यानी करीब 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसके साथ 3-4 बूंदें लिक्विड डिशवॉश या शैम्पू मिक्स करने के बाद बोतल में भरकर बहुत ही थोड़ा-थोड़ा पत्तियों पर स्प्रे करना है।
सिरके की मदद से खरपतवार हटाएं
फूलों वाले पौधे खासकर गुलाब के पौधे की क्यारियों में या बजरी वाली जगह पर कहीं भी खरपतवार उग गए हैं तो इसके लिए 4 कप सेब के सिरके में 1 छोटा चम्मच डिश सोप मिक्स कर स्प्रे बोतल में भरें। इन्हें खरपतवार पर छिड़कें। इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण पत्तियों या मिट्टी पर न डलने पाए।
गार्डनिंग टूल्स की सफाई
कैंची, प्रूनर और गार्डनिंग टूल्स यूज में लाने के बाद इनकी सफाई सेब के सिरके से की जा सकती है। इसकी मदद से टूल्स पर से जंग और मिट्टी हटाई जा सकती है।
पौधों में सेब के सिरके का इस्तेमाल करने के नियम
सबसे पहले तो यह जान लें कि सेब का सिरका सभी पौधों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कुछ पौधों के लिए यह फायदेमंद हा, आइए जानें इनके बारे में:
खबरें और भी
सेब के सिरके को पौधों में इस्तेमाल करने से पहले किसी पत्ते पर पैच टेस्ट कर लें।
इसे कभी भी बिना पानी मिलाएं मिक्स न करें, 1 लीटर पानी में 5 मिलीलीटर सिरका मिलाया जा सकता है।
यह भी जान लें कि सेब का सिरका खाद नहीं है, इसे बहुत ही सीमित मात्रा में पौधों में डालना चाहिए।
सेब का सिरका मोगरा, गुलाब और गार्डेनिया के पौधों के लिए फायदेमंद है।