Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौधों की रुकी हुई ग्रोथ का कारण हो सकता है गमले का छोटा साइज, 5 संकेत बताते हैं इसे बदलने का सही समय

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

    अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपका पौधा क्यों नहीं बढ़ रहा है, तो अपने पौधे में इन 5 आसान संकेतों को ढूंढें। अगर ये संकेत दिखें, तो समझ जाइए कि अब ...और पढ़ें

    गमले में जगह की कमी से सूख सकता है आपका पौधा (Image Source: AI-Generated)

    गमले में जगह की कमी से सूख सकता है आपका पौधा (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में हरे-भरे पौधे लगाना हर किसी को बहुत पसंद होता है। जब हम एक नया पौधा लाते हैं, तो उसे बड़े प्यार से पानी देते हैं और उसकी देखभाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सब कुछ सही करने के बाद भी पौधे की ग्रोथ अचानक रुक जाती है।

    क्या आप जानते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण क्या हो सकता है? जी हां, आपका छोटा गमला। बता दें, जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, उसकी जड़ों को भी फैलने के लिए ज्यादा जगह चाहिए होती है।

    Clear Signs Your Houseplant is Rootbound

    (Image Source: AI-Generated)

    गमले के ऊपर जड़ों का गुच्छा दिखाई देना

    जब जड़ों को नीचे की तरफ फैलने की जगह नहीं मिलती, तो वो ऊपर की तरफ बढ़ने लगती हैं। अगर आप गमले की ऊपरी मिट्टी को हटाकर देखें या ऊपर ही आपको जड़ों का एक गोल जाल दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि पौधे का दम घुट रहा है। उसे तुरंत नई मिट्टी और बड़े गमले में शिफ्ट करें।

    नीचे के छेद से बाहर निकलती जड़ें

    गमले के नीचे जो छेद होता है, उसका काम एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकालना होता है, लेकिन अगर आपको उस छेद से पौधे की जड़ें बाहर लटकती हुई दिखाई दें, तो समझ जाइए कि गमले के अंदर जड़ों के लिए बिल्कुल जगह नहीं बची है। यह सबसे बड़ा इशारा है कि पौधे का घर अब उसके लिए छोटा पड़ गया है।

    मिट्टी का बहुत जल्दी सूख जाना

    क्या आप पौधे में पानी डालते हैं और वह कुछ ही घंटों में पूरी तरह सूख जाता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गमले में मिट्टी से ज्यादा जड़ें भर चुकी होती हैं। जड़ों का जाल इतना घना हो जाता है कि पानी मिट्टी में रुक ही नहीं पाता। अगर आपके पौधे को बार-बार प्यास लग रही है, तो उसे एक बड़े गमले की जरूरत है।

    खबरें और भी

    पौधे का बार-बार गिरना

    अगर आपका पौधा ऊपर से बहुत बड़ा और भारी हो गया है, लेकिन उसका गमला छोटा और हल्का है, तो हवा चलने पर या हल्का सा छूने पर ही गमला लुढ़क जाएगा। यह बैलेंस बिगड़ने का साफ संकेत है कि पौधे के वजन को संभालने के लिए अब एक चौड़े और बड़े गमले की जरूरत है।

    अच्छी देखभाल के बाद भी ग्रोथ का रुक जाना

    आप समय पर खाद दे रहे हैं, सही धूप दिखा रहे हैं और पानी भी दे रहे हैं, लेकिन फिर भी पौधे में न तो नई पत्तियां आ रही हैं और न ही कोई फूल खिल रहा है। पत्तियां पीली पड़कर गिर रही हैं। अगर सब कुछ सही होने के बाद भी पौधा उदास है, तो पक्का उसकी जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिल रही है।

    जब भी आप पौधे का गमला बदलें, तो हमेशा पुराने गमले से सिर्फ 1 या 2 इंच बड़ा गमला ही चुनें। एकदम से बहुत बड़ा गमला लेने से मिट्टी में पानी ज्यादा देर तक रुकेगा, जिससे पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- फेंकने के बजाय गार्डनिंग में ऐसे यूज करें गत्ते के पुराने डिब्बे, मिट्टी में भर जाएगी नई जान

    यह भी पढ़ें- बाजार से लाने का झंझट छोड़ें, घर पर ही लगा लें हरे-भरे धनिये का पौधा! यहां है पूरी गाइड