विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरसात में दीवारों की सीलन कर रही है घर का लुक खराब? इन स्मार्ट तरीकों से करें कवर, नहीं पड़ेगी पेंट की जरूरत

Published: Thu, 03 Sep 2026 05:01 PM (IST)

बरसात में दीवारों पर आने वाली सीलन से घर का लुक खराब न हो, इसके लिए पेंटिंग के बजाय कुछ स्मार्ट और सस्ते तरीके अपनाए जा सकते हैं।

बरसात में दीवारों की सीलन से हैं परेशान? (Image Source: AI-Generated)

बरसात में दीवारों की सीलन से हैं परेशान? (Image Source: AI-Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम सुहावना तो बहुत लगता है, लेकिन यह अपने साथ घर के लिए एक बड़ी परेशानी भी लेकर आता है, जो है दीवारों की सीलन। जी हां, लाखों रुपये लगाकर सजाया गया आपका प्यारा घर जब दीवारों पर पपड़ी और दाग-धब्बों की वजह से खराब दिखने लगता है, तो मूड खराब होना लाजमी है।

अक्सर हमें लगता है कि इसका बस एक ही इलाज है- दोबारा पेंट करवाना या पुट्टी करवाना। मगर बारिश के मौसम में पेंट करवाना न सिर्फ मुश्किल है, बल्कि नमी के कारण वह टिकता भी नहीं है। ऐसे में, क्यों न कुछ ऐसे स्मार्ट और सस्ते तरीके अपनाएं जो सीलन को भी पलक झपकते छिपा दें और आपके घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा दें? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान तरीके।

वाटरप्रूफ वॉलपेपर

आजकल बाजार और ऑनलाइन स्टोर्स पर शानदार पीवीसी और वाटरप्रूफ वॉलपेपर बहुत आसानी से मिल जाते हैं। जिस दीवार पर सीलन आई है, वहां आप अपनी पसंद का कोई 3D, ज्योमेट्रिक या फ्लोरल वॉलपेपर लगा सकते हैं। इसे लगाना आसान है, यह सस्ता है और कमरे को तुरंत एक फ्रेश और नया लुक दे देता है।

पीवीसी वॉल पैनलिंग

अगर आपकी दीवार पर सीलन काफी ज्यादा हिस्से में है और प्लास्टर गिर रहा है, तो पीवीसी पैनल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। लकड़ी या मार्बल के डिजाइन वाले ये पैनल सीधे दीवार पर फिट हो जाते हैं और सीलन को पूरी तरह ब्लॉक कर देते हैं। इससे आपका कमरा बिल्कुल किसी लग्जरी होटल जैसा दिखने लगेगा।

बड़ी पेंटिंग या खूबसूरत वॉल हैंगिंग

अगर सीलन दीवार के किसी एक खास हिस्से या बीच में है, तो उसे छिपाने का यह सबसे आसान तरीका है। आप वहां कोई बड़ी और आकर्षक पेंटिंग लगा सकते हैं। इसके अलावा, आजकल धागों से बनी मैक्रम और बोहो स्टाइल फैब्रिक वॉल हैंगिंग का काफी ट्रेंड है, जो कमरे को एक बहुत ही शानदार और आर्टिस्टिक लुक देते हैं।

इनडोर प्लांट्स का लें सहारा

अक्सर देखा गया है कि सीलन दीवार के निचले हिस्से में ज्यादा होती है। इसे स्मार्ट तरीके से छिपाने के लिए आप बड़े इनडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। उस जगह पर मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट या रबर प्लांट के सुंदर गमले रख दें। इससे सीलन छिप जाएगी और घर के अंदर प्राकृतिक हरियाली और ताजगी भी आ जाएगी।

स्टाइलिश फर्नीचर या बुकशेल्फ

दीवार के खराब हिस्से को कवर करने के लिए आप कमरे के फर्नीचर की जगह थोड़ी बदल सकते हैं। सीलन वाली जगह के ठीक आगे आप कोई स्टाइलिश ओपन बुकशेल्फ, कंसोल टेबल या कोई शोकेस रख सकते हैं। इस पर कुछ किताबें, एक छोटा-सा लैंप और सजावट का सामान रख दें। यकीन मानिए, किसी का भी ध्यान उस दीवार की तरफ जाएगा ही नहीं।

इन आसान और ट्रेंडी तरीकों से आप बिना पेंटिंग के झंझट के अपने घर को नया और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लिविंग रूम के खाली कोने को बनाना है अट्रैक्टिव? सजावट में चार-चांद लगा देंगे ये खूबसूरत इंडोर प्लांट्स

यह भी पढ़ें- बारिश में घर को नमी और बदबू से बचाए रखने के 10 आसान और कारगर तरीके