रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस समेत 14 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें अगस्त महीने का पूरा कैलेंडर
अगस्त का महीना तीज-त्योहार की उमंग और देशभक्ति के जोश से भरा रहने वाला है, यहां देखें पूरा कैलेंडर। ...और पढ़ें

अगस्त महीने के तीज-त्योहार और छुट्टियां (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का यह महीना आस्था, देशभक्ति और त्योहारों की मिठास से भरपूर रहने वाला है। इसकी शुरुआत ही सावन के पहले सोमवार से हो रही है जो 3 अगस्त को है तो वहीं आखिर में गणेश चतुर्थी पर बप्पा आ रहे हैं। यह भी ध्यान दें कि कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में जरूरी काम समय से पहले निपटा लें। आइए जानते हैं इस महीने की सभी खास नेशनल और इंटरनेशनल दिवस और छुट्टियां।
अगस्त के प्रमुख व्रत और त्योहार
अगस्त के महीने से ही आने वाले त्योहारों के लिए पहले से मन में उत्साह पैदा हो जाता है, आइए जानते हैं अगस्त 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहार :
| तारीख और दिन | त्योहार / व्रत / महत्वपूर्ण अवसर |
| 3 अगस्त (सोमवार) | सावन का पहला सोमवार |
| 9 अगस्त (रविवार) | श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी |
| 10 अगस्त (सोमवार) | सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
| 11 अगस्त (मंगलवार | सावन शिवरात्रि |
| 12 अगस्त (बुधवार) | श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या) |
| 15 अगस्त (शनिवार) | हरियाली तीज |
| 17 अगस्त (सोमवार) | नाग पंचमी |
| 17 अगस्त (सोमवार) | कल्कि जयंती |
| 20 अगस्त (गुरुवार) | मासिक दुर्गाष्टमी व्रत |
| 23 अगस्त (रविवार) | श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत |
| 25 अगस्त (मंगलवार) | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) |
| 27 अगस्त (गुरुवार) | हयग्रीव जयंती |
| 28 अगस्त (शुक्रवार) | श्रावण पूर्णिमा, गायत्री जयंती, रक्षाबंधन |
| 31 अगस्त (सोमवार) | कजरी तीज, श्रीगणेश चतुर्थी (बहुला चतुर्थी) |
अगस्त के महत्वपूर्ण दिवस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
यह महीना कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस भी लेकर आ रहा है, आइए इनपर एक नजर डालें:
| तारीख और दिन | महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस |
| 1 अगस्त (शनिवार) | विश्व स्तनपान दिवस |
| 6 अगस्त (गुरुवार) | हिरोशिमा दिवस |
| 7 अगस्त (शुक्रवार) | राष्ट्रीय हथकरघा दिवस |
| 8 अगस्त (शनिवार) | भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (अगस्त क्रांति दिवस) |
| 9 अगस्त (रविवार) | नागासाकी दिवस और विश्व आदिवासी (स्वदेशी) दिवस |
| 12 अगस्त (बुधवार) | अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस |
| 15 अगस्त (शनिवार) | भारत का स्वतंत्रता दिवस |
| 19 अगस्त (बुधवार) | विश्व मानवतावादी दिवस और विश्व फोटोग्राफी दिवस |
| 20 अगस्त (गुरुवार) | सद्भावना दिवस (राजीव गांधी जन्मदिवस) और भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस |
| 29 अगस्त (शनिवार) | राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जन्मदिवस) |
| 30 अगस्त (रविवार) | राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस |
अगस्त महीने में बैंक की छुट्टियां
इस महीने बैंक 14 दिनों तक बंद रहेंगे ऐसे में बैंक से जुड़े काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले कर लें:
| दिनांक | अवसर | कहां-कहां होगी छुट्टी |
| 4 अगस्त (मंगलवार) | केर पूजा | त्रिपुरा |
| 8 अगस्त (शनिवार) | तेन्दोंग ल्हो रम फाट | सिक्किम |
| 13 अगस्त (गुरुवार) | देशभक्त दिवस | मणिपुर |
| 15 अगस्त (शनिवार) | स्वतंत्रता दिवस | पूरे देश में |
| 19 अगस्त (बुधवार) | महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती | त्रिपुरा |
| 25 अगस्त (मंगलवार) | मिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-इ-शरीफ | केरल और आंध्र प्रदेश |
| 26 अगस्त (बुधवार) | ईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणम | महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड |
| 28 अगस्त (शुक्रवार) | रक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती / अय्यनकाली जयंती | गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश |