विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस से छुट्टी लेने की टेंशन खत्म! दिल्ली से Vande Bharat पकड़कर एक दिन में एक्सप्लोर करें ये 5 खूबसूरत शहर

Published: Wed, 29 Jul 2026 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:23 PM (IST)

अगर आप दिल्ली की बोरिंग लाइफ से ऊब गए हैं और कहीं घूमने का मन है, लेकिन आपके पास ज्यादा ...और पढ़ें

दिल्ली से एक ही दिन में करें आगरा, जयपुर और हरिद्वार समेत 5 खूबसूरत शहरों की सैर (Image Source: AI-Generated)

दिल्ली से एक ही दिन में करें आगरा, जयपुर और हरिद्वार समेत 5 खूबसूरत शहरों की सैर (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी दिल्ली की '9 टू 5' वाली रूटीन लाइफ से एक ब्रेक चाहते हैं? बता दें, छुट्टियों की कमी अब आपके घूमने के शौक के आड़े नहीं आएगी। जी हां, 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ने दिल्लीवालों के लिए सफर को इतना हाई-स्पीड और लग्जरी बना दिया है कि अब 'वन डे ट्रिप' का मजा दोगुना हो गया है।

आप सुबह की चाय दिल्ली में पीकर, लंच किसी नए शहर में कर सकते हैं और रात को आराम से अपने घर लौट सकते हैं। आइए, जानते हैं उन 5 शानदार डेस्टिनेशन्स के बारे में, जो वंदे भारत के जरिए आपकी परफेक्ट 'डे-ट्रिप' बन सकते हैं।

1 day trip from Delhi by train

(Image Source: AI-Generated)

आगरा

अगर आप इतिहास से जुड़ी जगहों को देखना पसंद करते हैं, तो आगरा आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। वंदे भारत ट्रेन आपको दो घंटे से भी कम समय में आगरा पहुंचा देती है।

यहां पहुंचकर आप दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। इसके साथ ही, वहां के मशहूर लोकल स्ट्रीट फूड का मजा जरूर लें और शाम की ट्रेन से आराम से दिल्ली लौट आएं।

चंडीगढ़

अपनी खूबसूरती और साफ-सफाई के लिए मशहूर चंडीगढ़ जाने में दिल्ली से सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। आप रॉक गार्डन जाकर वहां की अद्भुत कलाकृतियां देख सकते हैं।

शांति के कुछ पल बिताने के लिए सुखना झील के किनारे जाएं और अगर आपको शॉपिंग का शौक है, तो सेक्टर 17 की मार्केट आपके लिए एकदम सही जगह है।

हरिद्वार

अगर आप भागदौड़ से दूर कुछ पल शांति और आध्यात्म के बीच बिताना चाहते हैं, तो हरिद्वार से बेहतर क्या हो सकता है। वंदे भारत से आप यहां 4 घंटे 15 मिनट में पहुंच सकते हैं।

गंगा नदी के किनारे बैठकर जो सुकून मिलता है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप केबल कार के जरिए मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने भी जा सकते हैं। ध्यान रहे, अपनी ट्रिप की प्लानिंग कुछ इस तरह करें कि आप हर की पौड़ी पर होने वाली विश्व-प्रसिद्ध गंगा आरती में जरूर शामिल हो सकें।

जयपुर

राजस्थान की शान 'पिंक सिटी' यानी जयपुर घूमने का मन है, तो वंदे भारत ट्रेन से यह सफर मात्र 4 घंटे 40 मिनट का रह गया है।

यहां के हवा महल और आमेर किले की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। हालांकि इन्हें इत्मीनान से देखने में पूरा दिन लग सकता है, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन ने एक दिन की ट्रिप को मुमकिन बना दिया है।

देहरादून

वीकेंड पर अगर पहाड़ों की हरियाली और ताजी हवा के बीच जाने का मन है, तो वंदे भारत से देहरादून का सफर 5 घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकता है। रास्ते भर आपको हरी-भरी वादियों के शानदार नजारे देखने को मिलेंगे।

यहां आप रॉबर्स केव जैसी रोमांचक जगह घूम सकते हैं। बता दें, देहरादून में ऐसे कई बेहतरीन कैफे हैं, जहां आप आराम से बैठकर अपने दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

ट्रिप से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

  • सुविधाएं: वंदे भारत ट्रेनों में आपको शानदार AC कोच, बेहद आरामदायक सीटें और ट्रेन के अंदर ही खाने-पीने की बेहतरीन सुविधा मिलती है।
  • नियमित सेवा: दिल्ली से इन पांचों शहरों (आगरा, चंडीगढ़, हरिद्वार, जयपुर और देहरादून) के लिए नियमित तौर पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं।
  • एडवांस में करें बुकिंग: चूंकि इन ट्रेनों में सफर करने वालों की संख्या काफी होती है, इसलिए अपना ट्रिप प्लान करते ही एडवांस में टिकट जरूर बुक कर लें।

यह भी पढ़ें- AC कोच में यात्रियों को क्यों मिलती हैं 2 अलग-अलग चादरें? लॉजिक जानकर आप भी करेंगे रेलवे की तारीफ

यह भी पढ़ें- रात में कितने बजे खोल सकते हैं ट्रेन की मिडिल बर्थ? सफर में नहीं चाहते विवाद, तो समझ लें रेलवे का नियम